Let’s travel together.

करैरा में अवैध गेहूं खरीदी पर बड़ी कार्रवाई, 500 क्विंटल तक अनाज जब्त

0 50

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जिले में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के सख्त निर्देशों के बाद करैरा क्षेत्र में अवैध गेहूं खरीदी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।
मछावली रोड करैरा स्थित कई स्थानों पर अवैध रूप से गेहूं खरीदी की शिकायतें लगातार प्रशासन तक पहुंच रही थीं। इसी के चलते एसडीएम अनुराग निंगवाल के नेतृत्व में तहसीलदार ललित शर्मा सहित विशेष टीम गठित कर छापामार अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया कि कुछ व्यापारी बिना किसी वैध लाइसेंस के खुलेआम गेहूं की खरीदी कर रहे थे। जब अधिकारियों ने दस्तावेजों की मांग की, तो संबंधित व्यापारी कोई भी वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। लगभग 500 क्विंटल गेहूं जब्त कर जुर्माना की कार्यवाही की गई। जांच के दौरान प्रशासन ने करीब 400 से 500 क्विंटल गेहूं मौके से जब्त किया। इसके साथ ही जिस गोदाम में यह अनाज संग्रहित था, उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए सी अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811