Let’s travel together.

खेत की मेड़ से विधानसभा की मेज तक, किसान की आवाज कभी दबने नहीं दूँगा– अनुज शर्मा

0 48

   सुरेंद्र जैन धरसीवां

धरसीवाँ विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी हर्ष की खबर सामने आई है। विधायक श्री अनुज शर्मा के सतत प्रयासों और मुख्यमंत्री एवं सहकारिता मंत्री से निरंतर पत्राचार के फलस्वरूप क्षेत्र के 5 प्रमुख गाँवों परस्तराई,मांढर, पवनी, पथरी और कुकेरा में नवीन प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (सोसाइटी) की स्थापना को शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

लंबे समय से इन गांवों के किसान नई सोसाइटी की मांग कर रहे थे ताकि उन्हें खाद, बीज और धान खरीदी के लिए दूर दराज के केंद्रों पर निर्भर न रहना पड़े। विधायक अनुज शर्मा ने किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप अब इन गांवों के किसानों को उनके घर के समीप ही सुविधाएं प्राप्त होंगी।

वर्षों पुराना संघर्ष हुआ समाप्त

इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि आज का दिन हमारे धरसीवाँ विधानसभा के लिए, और विशेष रूप से हमारे किसान भाइयों के लिए बड़े हर्ष और संतोष का दिन है। यह धरसीवाँ के मेरे किसान भाइयों की वर्षों पुरानी मांग और उनके संघर्ष की जीत है। अब किसानों को खाद, बीज और धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। हमारा लक्ष्य शासन की योजनाओं को सीधे खेत-खलिहान तक पहुँचाना है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।मेरा लक्ष्य धरसीवाँ के अंतिम छोर पर बैठे किसान को सशक्त बनाना है। नई सोसायटियों के खुलने से किसानों को अब लंबी कतारों और लंबी दूरी से मुक्ति मिलेगी। अब खाद-बीज का उठाव और धान की खरीदी उनके अपने क्षेत्र के पास ही सुलभ होगी।

सशक्त किसान, आदर्श विधानसभा

बिचौलियों से मिलेगी मुक्ति, किसानो को होगा सीधा लाभ

किसान हमारे अन्नदाता हैं। उनके पैरों की धूल हमारे माथे का तिलक है। खेती-किसानी हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और किसान इस माटी का गौरव है। आपकी मेहनत ही है जो पूरे प्रदेश का पेट भरती है। सोसायटियों की स्वीकृति तो बस शुरुआत है, हमें धरसीवाँ को एक आदर्श विधानसभा बनाना है। इन समितियों के अस्तित्व में आने से न केवल बिचौलियों का प्रभाव कम होगा, बल्कि अब आपको अपने हक का खाद-बीज लेने या अपनी मेहनत की उपज बेचने के लिए मीलों दूर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपकी अपनी सोसाइटी अब आपके द्वार पर होगी।किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ समय पर मिल सकेगा।मैं मुख्यमंत्री जी और सहकारिता मंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने क्षेत्र की इस जायज मांग को प्राथमिकता दी।

इन गांवों में सोसाइटी की स्वीकृति मिलने से स्थानीय किसानों और ग्रामीणों में भारी उत्साह है। ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए विधायक अनुज शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यह कदम धरसीवाँ विधानसभा में कृषि विकास और किसानों की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस निर्णय से कृषि कार्यों में तेजी आएगी और बिचौलियों से भी मुक्ति मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने सांची में महाबोधी सोसायटी पहुंचकर प्राचीन पांडुलिपियों का किया अवलोकन     |     बारिश शुरू होते ही हाईवे-18 पर मौत का खतरा, 2 दिन में 2 घोड़ों की मौत     |     2 दिन की बारिश में ही अंबाडी-छपरई रेलवे पुलिया बनी दलदल, जान जोखिम में डालकर तीन रेलवे पटरियां पार कर रहे ग्रामीण     |     सासाहोली में नाबालिग छात्रों के बीच खून की होली एक की मौत दूसरा गंभीर     |     कबीर के संदेशों से समाज में आई समरसता की लहर:श्रीमती जैन      |     विरोध और समर्थन के बीच शांतिपूर्ण जनसुनवाई संपन्न,भारी पुलिस बल रहा तैनात      |     10 लाख रुपये की लूट का खुलासा, कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड     |     सागर जिले में गेहूं खरीदी में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया     |     शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, मंगलम योग केंद्र के बच्चों में दिखा जोश     |     टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811