रुपेश मेहरा बरेली रायसेन
जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़ने सिलवानी विकासखण्ड के बम्होरी स्थित पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय युवा संगम मेले का आयोजन गया।

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापर एवं उद्योग केंद्र, शासकीय आईटीआई और आजीविका मिशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस युवा संगम कार्यक्रम में में यशस्वी ग्रुप भोपाल, पुखराज हेल्थ केयर, होम हेल्प सेंटर, आईपीएस भोपाल, वर्ल्ड क्लास सर्विस भोपाल, सागर ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड तामोट, टेस्ला ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड, परिवर्तन ग्रुप भोपाल, क्रेडिट एक्सेस, पुखराज हेल्थ केयर भोपाल सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा सहभागिता कर मापदण्ड अनुसार हितग्राहियों का चयन किया गया।
कार्यक्रम में 167 पंजीयन हुए तथा 65 हितग्राहियों का प्राथमिक चयन किया गया। इस अवसर पर जिला व्यापर एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आशुतोष गुप्ता, प्रबंधक सुश्री दीपशिखा, पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।