Let’s travel together.

गुरूजी संवर्ग के शिक्षकों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दी जाने को लेकर धरना प्रदर्शन

0 211

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

अध्यापक सम्मलेन में शिक्षा विभाग के साथ ही गुरूजी संवर्ग के शिक्षकों को नियुक्ति दिनांक से वरिस्थता दी जाने की घोषणा की थी, पर चार साल गुजर जाने के बाद भी आज दिनांक तक गुरूजी वरिष्ठता के आदेश नहीं हुए? माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि गुरूजी संवर्ग के शिक्षकों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के आदेश करा कर अपनी घोषणा पूरी करने की कृपा करें। वरिष्ठता के आभाव में गुरुजियों को दो क्रमोन्नति की पात्रता होने के बावजूद अभी तक म.प्र. शासन ने एक भी क्रमोन्नति नहीं दी हैं, जोकि कर्मचारी हितों का हनन हैं।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठता की अनुशंसा श्री डी. पी. दुबे कमेटी (शिक्षाकर्मी, गुरूजी एवं संविदा शिक्षकों को अध्यापक संवर्ग में संविलियन की प्रक्रिया व वेतन निर्धारण के लिए गठित समिति) ने भी की हैं।

2- पात्रता परीक्षा अनुत्तीर्ण पर अर्ह योगता पूर्ण गुरुजियो का म.प्र. शासन ने वर्ष 2014 में संविदा संवर्ग में संविलियन कर दिया है, उन्ही में से 2014 तक योग्यता ( 12 th /डी.एड / डी.एल.एड) पूर्ण न होने के कारण म. प्र. के अलग -2 जिलों में लगभग 500 गुरूजी शेष हैं और वर्तमान में उन्होंने योग्यता ( 12th / डी.एड / डी.एल.एड) पूर्णकर ली है, पर 3600 और 5000 रुपये के अति न्यून वेतन पर कार्य कर रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक व मानसिक स्थिति असंतुलित हैं, को क्रमश: संविदा वर्ग-3, सहायक अध्यापक, प्राथमिक शिक्षक बनाये जाने हेतु आदेश कराये जाने की कृपा करें।
अगर 30 सितम्बर 2022 तक गुरुजियो की उक्त मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है तो आगामी दिनों में गुरूजी संयुक्त मोर्चा भोपाल में आन्दोलन कर अनिश्चित कालीन हड़ताल के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जबाव देही म.प्र. शासन की होगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक देवेंद्र पटेल ने सिविल अस्पताल सिलवानी को विधायक निधि से एंबुलेंस और ईसीजी मशीन देने की घोषणा की     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने लगाई जनता दरबार अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश     |     सरकारी अस्पतालों की अब हर दिन होगी जांच, एसडीएम ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी     |     परीक्षा के दिन शासकीय कॉलेज में भोज आयोजन को लेकर उठे सवाल, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान     |     रीवा मेडिकल कॉलेज के विकास कार्यों के लिए रूपये 414.17 करोड़ पुनरीक्षित स्वीकृति     |     आंवला नवमी पर आस्था का उमड़ा सैलाब, महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना     |     स्व. जगदीश श्रीवास्तव की स्मृति में कवि गोष्ठी, रचनाकारों ने सुनाई रचनाएं     |     झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिमय, मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में अर्पित किए 16 अर्घ और श्रीफल     |     विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में 28 एवं 29 नवम्बर को होगा सांची महोत्सव का आयोजन     |     रतनपुर में शिविर लगाकर किसानों को ई-टोकन बुकिंग में आ रही समस्या का किया गया निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811