Let’s travel together.

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित, गढ़ी में एसडीएम हुए शामिल

0 45

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर गैरतगंज जनपद पंचायत क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन सभाओं में ग्रामीण विकास, जनभागीदारी और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

ग्राम सभाएं मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993, ग्राम सभा कार्यविधि नियम 2001 तथा पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) नियम 2022 के तहत आयोजित की गईं। इस दौरान जल संरक्षण, पुराने कुओं, बावड़ियों और तालाबों की सफाई व पुनर्जीवन के लिए श्रमदान का संकल्प लिया गया।

आगामी जनगणना 2027 को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच निर्धारित पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपने मोबाइल से स्वगणना फॉर्म भरा जा सकता है।

ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित विशेष ग्राम सभा की अध्यक्षता सरपंच सैयद मसूद अली पटेल ने की। कार्यक्रम में गैरतगंज के एसडीएम आईएएस अंकित कुमार जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ग्राम सभा में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और जनगणना प्रक्रिया की जानकारी ली।

एसडीएम श्री जैन ने सरपंच का जनगणना फॉर्म भरकर प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा प्रगणकों को अपने दायित्व जिम्मेदारी से निभाने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और शासकीय कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |     25 सितंबर को जिले भर के स्कूलों में होगा नमामि भारतम् वंदेमातरम् का सामूहिक गायन     |     एडिप योजना से 10 साल के दिव्यांग को मिली फोल्डिंग व्हीलचेयर, दैनिक कार्यों में मिलेगी मदद     |      शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में हर्षोल्लास से मनाया उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811