Let’s travel together.

बेगमगंज से 28 हज यात्री हुए रवाना,दोनों समुदायों के लोगों ने किया भव्य स्वागत 

0 87

 शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

 इस्लाम धर्म में सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य हज यात्रा पर बेगमगंज से इस बार 28 हज यात्री मक्का -मदीना के लिए रवाना हुए।

हज पर जाने वालों का आज मुस्लिम समाज के संरक्षक चांद मिया एडवोकेट , हिंदू उत्सव समिति , पत्रकार संघ के अतिरिक्त विधायक देवेंद्र पटेल , मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर ,हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष डॉ.जितेन्द्र सिंह तोमर , , जैन समाज प्रतिनिधि पार्षद प्रवीण जैन पिंटू , सत्यजीत दुबे , पार्षद लोकराज सिंह , बृजेश लोधी , विजय पहलवान , संजय राय , पत्रकारों में कृष्णा बिट्टू यादव , सईद नादां एडवोकेट , हरि साहू , शरद शर्मा , राशिद तुलसीपार , अंकुर श्रीवास्तव एचपी , शानू रैकवार , आकाश गोयल इत्यादि सहित एक दर्जन स्थानों पर दोनों समुदायों के लोगों द्वारा पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत करते हुए।

हज पर रवाना होने वालों में वरिष्ठ पत्रकार शब्बीर अहमद , उनकी भांजी , छोटे मुन्ना अली दाना ,उनकी पत्नी , पुत्र शाद अली दाना , मो.फारुख , मुशर्रफ अली , उनकी पत्नी , पुत्र जीशान अली , इजहार खान ,गुफरान मंसूरी , उनकी पत्नी , शेख रशीद , इकबाल मंसूरी , उनकी पत्नी ,नसीम मंसूरी , उनकी पत्नी , इर्तिजा खान , उनकी पत्नी , मो. दानिश , मरहूम जब्बार अली सुमेर की पत्नी , उनके भाई की पत्नी , परवेज अख्तर , उनकी मां ,शरीफ मंसूरी उनकी वालिदा , इंसाफ मीर खान , उनकी वालिद इत्यादि से अपने लिए दुआ करने की गुजारिश की। नगर में आज सद्भावना की बेमिसाल तस्वीर देखने को मिली। हाजियों ने भी स्वागत करने वालों से माफी मांगते हुए अपने लिए दुआ की अपील की।मर्कज मस्जिद में मौलाना शामिद द्वारा सामुहिक दुआ कराकर सभी 28 हाजियों को रवाना किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सभी सरकारी बैंकों में 5 दिन काम की खबर पर बड़ा अपडेट, हर शनिवार छुट्टी का वायरल नोटिफिकेशन फर्जी     |     छात्रा से मारपीट करने वाली महिला पर FIR, वीडियो जारी कर मांगी माफी     |     गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811