रुपेश मेहरा बरेली रायसेन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल 2026 को जिले में मलेरिया से बचाव हेतु नागरिकों को जागरूक करने विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगीं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ प्रियम्बदा गुप्ता ने बताया कि विश्व मलेरिया दिवस पर सभी विकासखण्ड और जिला स्तर पर मलेरिया से बचाव हेतु नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। बरेली, सुल्तानपुर और बेगमगंज में सीएचओ, सुपरवाईजर, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, आशा कार्यकर्ताओं हेतु मलेरिया जागरूकता कार्यशाला का भी आयोजन किया गया है। जिसमें मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिससे कि ग्राम स्तर पर सघन लार्वा सर्वे, फीवर सर्वे, नारे लेखन आदि गतिविधियों के द्वारा लोगों को जागरूक करेंगे।