Let’s travel together.

राजकोट अग्निकांड: बच्चों को बचाने में जिंदा जली आशा… खुद नहीं बचा पाई अपनी जान, सदमे में परिवार

0 100

राजकोट में टीआरपी गेम जोन की आग शायद बुझ गई है लेकिन उस आग से जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों के दिल अभी भी जल रहे हैं. इस हादसे में 28 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें 12 बच्चे भी शामिल हैं. हादसे में एक ऐसी लड़की ने भी अपनी जान गवाई है जिसने सिर्फ मानवता को प्राथमिकता दी और बच्चों को बचाते-बचाते जान से हाथ धो बैठी.

गेम जोन में करीब 8 महीने पहले ही 20 साल की आशा काम करने के लिए आई थी. गेम जोन मे काम करते वक्त आशा ने अपने परिवार को आर्थिक रूप से सपोर्ट करने की ठानी थी. वह अपना काम पूरी मेहनत और लगन के साथ करती थी. लेकिन, उसे नहीं मालूम था कि एक दिन यही काम उसकी मौत की वजह बन जाएगा. गेम जोन में आने वाले सभी बच्चों से आशा बहुत ही अच्छे से व्यवहार करती थी और सभी की बहुत मदद करती थी.

बच्चों को बचाने में जुटी

शनिवार की शाम को जब अचानक गेम जोन में आग लगी उस वक्त आशा भी अंदर ही मौजूद थी. वह चाहती तो भागकर अपनी जान बचा सकती थी लेकिन, उससे पहले उसका फर्ज बीच में आ गया. उसके सामने बच्चे आग से बचकर भागने की कोशिश कर रहे थे, उनके साथ परिजन भी परेशान थे. इस बीच आशा ने बच्चों को बचाने की कोशिश की. जो बच्चे फंसे हुए थे उन्हें निकालने की कोशिश की. इस बीच आशा खुद आग का शिकार हो गई और उसकी भी मौत हो गई. आशा अपने पीछे एक रोता-बिलखता परिवार छोड़ गई है. परिजन फिलहाल अपनी बेटी के शव की डिमांड कर रहे हैं, इसके अलावा वह सरकार और सिस्टम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

क्या है मामला

दरअसल शनिवार की शाम को गुजरात के राजकोट में टीआरपी गेम जोन में भीषण आग लग गई थी. गेम जोन में सहायक के काम में लगी आशा भी मौजूद थी. अचानक लगी आग प्लास्टिक और रबर के ज्यादातर सामान होने की वजह और हवा तेज होने की वजह से कुछ ही देर में पूरे गेम जोन में फैल गई. इस भीषण आग में 28 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें 12 बच्चे शामिल हैं. दर्दनाक हादसे में अब तक 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |     हर घर दस्तक, हर दिल से संवाद: 28 दिनों तक 144 गाँवों में होगा जन चौपाल और प्रत्येक जन के साथ संवाद करेंगे अनुज शर्मा     |     विधायक देवेन्द्र पटेल ने अधिकारियों ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को समयसीमा पूर्ण करने के दिए निर्देश      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811