विदिशा। पिछले 7 माह से वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर बैठे हुए एस ए टी आई पॉलिटेक्निक कर्मचारीयों को अब भीषण गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है, 42 डिग्री तापमान में वेतन की मांग को लेकर बैठे हुए दो कर्मचारियों की हालात गर्मी के कारण खराब हो गई है एवं उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है।
अन्य हड़ताल पर बैठे हुए कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर भी इस भीषण गर्मी का बहुत विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, इस पर भी अभी तक शासन एवं प्रबंधन का कोई रुख स्पष्ट नहीं है। संस्था के लगभग 850 विद्यार्थी एवं उनके अभिभावाक इस हड़ताल के कारण बहुत चिंतित हैं क्योंकि उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है कि उनके कक्षाएं कब प्रारंभ होगी और यदि अभी प्रारंभ हुई तो इस भीषण गर्मी में उनकी पढ़ाई कैसे पूरी हो पाएगी अपने भविष्य को लेकर छात्र एवं अभिभावक बहुत चिंतित हैं, इस संबंध में आज एन एस यू आई के जिला अध्यक्ष पार्थ सिंह रघुवंशी एवं अन्य छात्र नेता, एवं शिवसेना के पदाधिकारी आकर हड़ताली कर्मचारीयों एवं प्राचार्य से भी मिले एवं उन्होंने छात्र शक्ति के भविष्य को लेकर बहुत चिंता प्रकट की एवं कहा कि यदि इसका शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया तो वह भविष्य में छात्रों को साथ में लेकर एक आंदोलन करेंगें