Let’s travel together.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जलाया विपक्षी पार्टियों का पुतला 

0 57

 नारी के सम्मान में महिला शक्ति मैदान में के सड़कों पर गूंजे जयकारे 

भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से सागर तिराहा तक निकाली रैली, जताया विरोध, फूंका पुतला 

सी एल गौर रायसेन

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी  राजो मालवीया की मौजूदगी में जिला कार्यालय से लेकर भोपाल रोड होते हुए थाना कोतवाली के सामने से होकर भोपाल सागर तिराहा तक रैली निकाली एवं नारेबाजी करते हुए विपक्षी कांग्रेस, एडीएमके, सपा आदि विपक्षी दलों का पुतला दहन किया ।

इस मौके पर महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की । इस दौरान महिलाएं नारे लगा रही थी कि नारी के सम्मान में महिला शक्ति मैदान में, कांग्रेस पार्टी एडीएमके,सपा विपक्षी दल मुर्दाबाद के नारे सड़कों पर गूंज रहे थे। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन की।

प्रभारी सुश्री राजो मालवीया ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि नारी शक्ति को एकजुट होकर विपक्षी दलों को नारी शक्ति के अपमान का बदला लेने के लिए मैदान में उतरना होगा क्योंकि कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने नारी शक्ति बंदन अधिनियम का विरोध किया है जो कि नारी शक्ति का घोर अपमान है, इस पूरे देश की महिला शक्ति कभी माफ नहीं करेंगे, उन्होंने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी भारत की नारी शक्ति के लिए बहुत काम कर रहे हैं और महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हमारी केंद्र एवं प्रदेश की सरकार लगातार महिलाओं के हित में काम करते आ रही है परंतु विपक्षी दल जैसे कांग्रेस डीएमके,सपा आदि विरोधी दलों के लोग नहीं चाहते कि देश में नारी शक्ति को बराबर का अधिकार मिले और हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो । उन्होंने कहा कि हम नारी शक्ति बंदन अधिनियम 2026 को लेकर पूरे क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे और अधिक से अधिक महिलाओं को इस अभियान से जोड़कर विपक्षी दलों की ओछी मानसिकता को घर-घर जाकर बताएंगे। उन्होंने सभी मौजूद महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है अब पूरी तरह से कमर कस कर तैयार हो जाओ और नारी शक्ति बंधन अधिनियम के लिए एकजुट होकर विपक्षीदलों के चेहरों को बेनकाब कर दो ।

सुश्री राजो मालवीया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि देश की महिलाएं आगे बढ़े और उन्हें अधिकार मिले । इसलिए कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने नारी शक्ति बंदन अधिनियम लागू नहीं होने दिया इस कारण पूरे देश में महिला शक्ति का घोर अपमान हुआ है इसे कभी सहन नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी सुश्री राजो मालवीया सहित जिला मंत्री श्रीमती मंजू सिंह कुशवाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, श्रीमती वर्षा लोधी, श्रीमती गायत्री नगरिया, श्रीमती पूजा मिश्रा, श्रीमती सीमा चौहान, श्रीमती श्रद्धा सिंह,श्रीमती सुशीला बाई, हेमलता रघुवंशी सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811