Let’s travel together.

विल्डर ने विना अनुमति के वगीचा को किया वीरान,उजड़ गये फलते-फूलते वृक्ष,सीएमओ ने झाड़ा पल्ला

0 92

कटे बाँसों की हुई जप्ती
यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

विल्डरो द्वारा नगर के चहुं ओर कालोनियों का धड़ल्ले से निर्माण कार्य किया जा रहा है। ऐसा ही मामला पिपरिया रोड पर नगर का प्रसिद्ध वगीचा नाहर गार्डन का चर्चा का विषय वना हुआ है
नगर के जाने-माने उद्योगपति नाहर जी के द्वारा लगभग 21एकड़ भूमि विक्रय की गयी थी ,उस पर कालोनाइजर वेदांत माहेश्वरी के द्वारा कालोनी निर्माण हेतु हरे-भरे वृक्षों को कटवा कर समतल किया जा रहा है।
आपको लगता दे कि नाहरगार्डन के संतरा ,नीवू,आम, एवं अन्य फलों के लिए प्रसिद्ध रहा है यहां के रहवासी स्वास्थ्य लाभ हेतु शुद्ध हवा के लिए सुवह शाम शेर सपाटे के लिये जाते हैं।यदि यहां की हरे-भरे वृक्ष कट जायेंगे तो नगर का वातावरण प्रदूषित होने लगेगा।इन सब बातों को नजर अंदाज कर रूपयों के लालच में सैकड़ों वृक्षों की वलिचढ़ा दी गयी।जबकि नगरपरिषद के अधिकारी कर्मचारी की आंखों के सामने यह सब होता रहा पर कोई भी इन हरे-भरे वृक्षों की सुरक्षा के लिए आगे नहीं आया।


कुछ आम के विशाल वृक्ष शेष है जिन्हें काटने की अनुमति चाही गयी है वनविभाग द्वारा प्रत्येक वृक्ष पर नम्बर डाल दिये गये है।
हद हो गयी तब जब सीएमओ हरिशंकर वर्मा जी ने कहा कि विना अनुमति के वृक्ष कटवायें गये है यदि ऐसा था तो नोटिस देकर रोका क्यों नहीं गया।जब मीडिया के द्वारा इसे संज्ञान में लिया गया तब जाकर प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार रामजी लाल वर्मा मौके पर पहुंचे और सैकड़ों कटे वासों की जब्ती वना कर नगरपरिषद को सौंप दिये गये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811