Let’s travel together.

ओवरब्रिज मे पडा गढ्ढा,वाहन चालकों को उठाना पड़ रही परेशानी

0 76

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

गुलगांव गेट पर निर्मित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को एक साल ही गुजरा था कि उसमे गड्ढे पडना शुरू हो गए ।जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है कभी भी गड्ढे से वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त होने की संभावना बढ गई हैं ।
जानकारी के अनुसार रेलवे गेट गुलगांव पर वाहनों के भारी दवाब एवं रेलवे से होने वाली दुर्घटना रोकने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से सरकार ने ओवरब्रिज का निर्माण कराया था यह ओवरब्रिज गुलगांव रेलवे गेट से गुजरा है अभी इस ब्रिज को निर्मित हुए लगभग एक वर्ष के आसपास ही गुजरा था कि इस ओवरब्रिज के निर्माण की कल ई खुलना शुरू हो गई है तथा ब्रिज निकलते ही उसके बीचोंबीच ब्रिज मैं दिये गए जोड उखडने शुरू हो गए है तथा ब्रिज के बीचोबीच गड्ढे पडते दिखाई देने लगे हैं इस गड्ढे से गुजरने वाले वाहनों के अनियंत्रित होकर दुर्घटना की आशंका बढने लगी है परन्तु इस ब्रिज को देखने की फुरसत न तो ब्रिज निर्माण ऐजेंसी न ही संबंधित विभाग को हो रही हैं इस ब्रिज से गुजरने वाले वाहन चालकों ने बताया कि ब्रिज के बीचोबीच गड्ढे पडने से वाहनों की रफ्तार धीमी कर गुजरना पड़ता है तथा इससे वाहनों में झटके लगते है इसके साथ ही बताया गया कि रात में अंधेरे के कारण जो वाहन चालक रफ्तार धीमी नहीं कर पाते तब तेज रफ्तार से निकलने के कारण वाहनों के अनियंत्रित होने तथा दुर्घटना की आशंका बढने लगती है तब कहीं न कहीं इस करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित ओवरब्रिज निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं इसके साथ ही सबसे अधिक खतरा दुपहिया वाहन चालकों को उठाना पड़ रहा है वाहन चालकों के साथ कभी भी बडी दुर्घटना घटने से इंकार नहीं किया जा सकता है ।

हालांकि इस ओवरब्रिज पर पहले से ही प्रकाश की कोई व्यवस्था न होने से अंधेरा छाया रहता है तब यह गढ्ढा दिखाई न देने से लोग आशंकित हो उठे हैं इस ओवरब्रिज से लंबी दूरी के उदयगिरि होते हुए वाहन गुजरते हैं इसके साथ साथ इस ब्रिज से सांंची से लगभग पचास गांव के लोगो का आना जाना लगा रहता है तब गढ्ढे पडने से लोग भयभीत रहते है ।इसके साथ ही ओवरब्रिज से आने वाले वाहन चालकों को तब और परेशानी उठानी पड़ती है जब सांंची पहुचने के लिये राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा निर्मित कराये गए सर्विस रोड को भी गढ्ढों ने अपनी चपेट में ले लिया है तथा इस सर्विस रोड पर भी आसानी से चालकों को गढ्ढों से जूझना पड़ता है इस ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग भी बेखबर बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811