Let’s travel together.

करुणाधाम आश्रम में नर्मदा सेवा न्यास का भव्य ट्रस्टी मिलन समारोह संपन्न

0 115

पूज्य गुरुदेव श्री सुदेश शांडिल्य जी के आशीर्वाद से सेवा, समर्पण और पारदर्शिता का दिखा अनुपम संगम

न्यास ने 60 लाख की एफडी सुरक्षित रखने की घोषणा की, 14 नए ट्रस्टी जुड़े

सी के पारे

खातेगांव।  खातेगांव करोंदमाफी करोड़ों लोगों की आस्था और श्रद्धा के केंद्र करुणाधाम आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव श्री सुदेश शांडिल्य जी के पावन आशीर्वाद एवं सान्निध्य में नर्मदा सेवा न्यास परिवार का अखिल भारतीय ट्रस्टी मिलन समारोह रविवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए न्यास के ट्रस्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सेवा, समर्पण, सामाजिक उत्तरदायित्व और संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य गुरुदेव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां नर्मदा की आराधना के साथ हुआ। इसके पश्चात नर्मदा अष्टक की भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में नर्मदा सेवा न्यास के प्रमुख श्री अजय जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री मुकेश गार्गव एवं प्रवक्ता श्री राजकुमार चतुर्वेदी ने न्यास की अब तक की गतिविधियों, कार्यप्रणाली, आर्थिक व्यवस्था और सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण पूरी पारदर्शिता के साथ समाजजनों एवं उपस्थित ट्रस्टी सदस्यों के समक्ष रखा।

समारोह के मुख्य सूत्रधार आदरणीय श्री सुशील बिल्लौरे एवं भोपाल से आए उनके सहयोगियों ने सभी अतिथियों और ट्रस्टी सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया तथा आयोजन की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से संभाला।

60 लाख रुपये की एफडी सुरक्षित रखने का ऐतिहासिक निर्णय

समारोह का एक महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय पक्ष यह रहा कि नर्मदा सेवा न्यास ने समाजजनों के हितार्थ न्यास की 60 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) सुरक्षित रखने की घोषणा की। यह निर्णय न्यास की दूरदर्शिता, आर्थिक अनुशासन और भविष्य में जरूरतमंदों की सहायता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। न्यास की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि समाजजनों की चिकित्सा सहायता के लिए एकत्रित धनराशि का उपयोग किसी भी आयोजन में नहीं किया जाएगा। आयोजनों के लिए पृथक व्यवस्था की जाएगी, ताकि सेवा के मूल उद्देश्य और आर्थिक पारदर्शिता से कोई समझौता न हो।

14 नए ट्रस्टी जुड़े, सहायता राशि की सीमा बढ़ी

इस अवसर पर न्यास परिवार को 14 नए ट्रस्टी प्राप्त हुए। साथ ही अन्य सदस्यों ने भी न्यास की सेवा गतिविधियों से जुड़ने और सहयोग देने की घोषणा की। जरूरतमंदों को दी जाने वाली सहायता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए, पूर्व निर्धारित अधिकतम सहायता राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 70 हजार रुपये करने का निर्णय लिया गया। हालांकि, सहायता की वास्तविक राशि न्यास की सहायता निर्धारण समिति द्वारा संबंधित परिस्थिति एवं आवश्यकता का आकलन करने के बाद तय की जाएगी।

गुरुदेव के एक वाक्य ने दिया जीवनभर की सीख

समारोह का सबसे भावुक, प्रेरणादायी और अविस्मरणीय क्षण तब आया, जब न्यास परिवार ने अपनी परंपरा के अनुसार परम पूज्य गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त करने की भावना प्रकट की। इस पर गुरुदेव ने अत्यंत सहजता और गहन आध्यात्मिक दृष्टि के साथ कहा कि जब आपके अपने नियम हैं, तो वे नियम बने रहने चाहिए। यदि किसी का सम्मान नहीं होगा, तो मेरा भी सम्मान नहीं होगा। समाज के पटल पर हम सभी एक समान हैं।

गुरुदेव के इन चंद शब्दों में समानता, अनुशासन, निस्वार्थ सेवा और अहंकार रहित जीवन का इतना गहरा संदेश समाहित था कि उपस्थित सभी सदस्य भावविभोर हो उठे। गुरुदेव ने अपने आशीर्वचन में जिस सरलता से जीवन और सेवा का मर्म समझाया, उसने प्रत्येक सदस्य के मन पर अमिट छाप छोड़ी।

ब्लैंक चेक सौंपकर जताया न्यास की पारदर्शिता पर अटूट विश्वास

न्यास की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता का एक और प्रेरक उदाहरण उस समय सामने आया, जब कार्यक्रम के दौरान परम पूज्य गुरुदेव की ओर से न्यास प्रमुख श्री अजय जोशी को एक ब्लैंक चेक सौंपा गया और कहा गया कि इसमें आवश्यकतानुसार राशि भरकर उपयोग में लें। यह केवल आर्थिक सहयोग का विषय नहीं था, बल्कि न्यास परिवार की कार्यशैली, सेवा भावना और पारदर्शिता के प्रति गुरुदेव के अटूट विश्वास का प्रतीक था।

श्री अजय जोशी ने भी आयोजन के दौरान इस प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान समय में किसी संस्था की सेवा व्यवस्था पर इस प्रकार का विश्वास व्यक्त करना अपने आप में अत्यंत महत्वपूर्ण है। गुरुदेव का यह विश्वास न्यास परिवार के लिए गौरव के साथ-साथ और अधिक जिम्मेदारी से सेवा कार्य करने की प्रेरणा भी है।

न्यास परिवार की यह स्पष्ट परंपरा रही है कि समाजजनों से चिकित्सा सहायता के लिए प्राप्त धनराशि का उपयोग केवल निर्धारित सेवा कार्यों में ही किया जाएगा। ट्रस्टी सम्मेलन जैसे आयोजनों की जिम्मेदारी उठाने वाले सहयोगियों के प्रति न्यास परिवार सदैव सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करता है।

समारोह के अंत में सभी सदस्यों ने मां नर्मदा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा, चिकित्सा सहायता और न्यास की गतिविधियों को और अधिक व्यापक एवं पारदर्शी बनाने का संकल्प लिया।

निश्चित रूप से करुणाधाम आश्रम में आयोजित यह ट्रस्टी मिलन समारोह केवल एक संगठनात्मक बैठक नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास, सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया। परम पूज्य गुरुदेव श्री सुदेश शांडिल्य जी के आशीर्वचन और उनके द्वारा दी गई सीख ने यह संदेश दिया कि सच्ची सेवा वही है, जिसमें व्यक्ति नहीं, समाज सर्वोपरि हो।

कोटि-कोटि नमन ऐसे पूज्य गुरुदेव को, जिनका सान्निध्य केवल आशीर्वाद ही नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली प्रेरणा भी है। पूज्य गुरुदेव जी का यह ओजस्वी एवं शांत स्वरूप हमें अंतर्मुखी होकर आत्म चिंतन की प्रेरणा देता है करुणा धाम आश्रम का जन-जन तक सनातन संस्कृति भक्ति एवं आत्म कल्याण का संदेश पहुंचाना है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में भाजपा की सियासी खींचतान उजागर! एसडीएम कार्यालय के उद्घाटन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, बैनर से भी तस्वीर गायब     |     शिवपुरी जिले में पराली एवं नरवाई नहीं जलाने के लिए गांव-गांव चलाया जा रहा जागरूकता अभियान     |     सिलवानी में ट्रक और बाइक की टक्कर, युवक की मौत, युवती घायल     |     राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुए बाग प्रिंट के शिल्पकार फारुख सुलेमान खत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष आमंत्रण देकर किया सम्मान     |     विशेष लेख::मनवा कुर्मी समाज के प्रत्याशियों के लिए वरदान साबित हुई धरसींवा विधानसभा     |     भोपाल में 18 नवंबर को होगा सहकारिता कर्मचारी महासंघ का भव्य दीपावली मिलन समारोह     |     करुणाधाम आश्रम में नर्मदा सेवा न्यास का भव्य ट्रस्टी मिलन समारोह संपन्न     |     सेवा और समर्पण का सम्मान: धरसींवा में विधायक अनुज शर्मा ने 50 से अधिक आंगनबाड़ी दीदियों को किया सम्मानित     |     धरसींवा में धान खरीदी का दूसरा दिन भी सूना,नहीं कट रहे कई किसानों के टोकन     |     सपरिवार मैहर पहुंचे नितिन गौरीशंकर अग्रवाल,माँ शारदा देवी के दरबार में टेका माथा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811