Let’s travel together.

भोपाल में 22 नवंबर को होगा आचार्य संघ का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह

0 16

सागर सहित देशभर से बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु होंगे शामिल,

समारोह के बाद आचार्य संघ के विहार की संभावना

सागर। जैन धर्म के मुनिराजों एवं आर्यिका माताजी के चातुर्मास संपन्न होने के साथ ही देशभर में पिच्छिका परिवर्तन समारोहों का आयोजन और विहार शुरू हो गये है। इसी क्रम में आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर महाराज ससंघ का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह 22 नवंबर, रविवार को भोपाल स्थित विद्योदय जैन तीर्थक्षेत्र में दोपहर 1 बजे से आयोजित किया गया है।

मुकेश जैन ढाना ने बताया कि आचार्य श्री समयसागर महाराज का आचार्य पद पर विराजमान होने के बाद खजुराहो एवं जबलपुर के पश्चात भोपाल में तीसरा वर्षायोग चातुर्मास संपन्न हुआ है। इस चातुर्मास के दौरान भोपाल में देश की अनेक प्रमुख हस्तियों का आगमन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत एवं उनकी राष्ट्रीय टीम के कई पदाधिकारियों, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, अनेक केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों तथा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने आचार्य श्री के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

आचार्य संघ के पिच्छिका परिवर्तन समारोह को लेकर देशभर के जैन समाज में विशेष उत्साह है। इस अवसर पर भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से जैन समाज के श्रद्धालु, श्रावक-श्रेष्ठी एवं विभिन्न सामाजिक व धार्मिक समितियों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचेंगे। सागर जिले से भी सैकड़ों श्रद्धालुओं के इस भव्य एवं पावन आयोजन में शामिल होने की संभावना है।

पिच्छिका परिवर्तन समारोह के पश्चात आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ससंघ का भोपाल से शीघ्र ही विहार होने की प्रबल संभावना है। आचार्य संघ के आगामी विहार को लेकर विदिशा, सागर, नेमावर सहित विभिन्न क्षेत्रों के जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल एवं पदाधिकारी श्रीफल भेंट कर संघ से अपने-अपने क्षेत्रों में मंगल आगमन के लिए विनम्र निवेदन कर चुके हैं।

पिच्छिका परिवर्तन का यह पावन अवसर जैन समाज के लिए आध्यात्मिक श्रद्धा, संयम और धर्म आराधना का विशेष पर्व होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुकेरा में गूंजा जय गौ माता का जयघोष: श्रीराम गौ मंदिर में हुआ भव्य गो पुष्टिक महायज्ञ और गो भंडारा     |     तरपोंगी में मानवता की मिसाल: टोल प्लाजा ने स्कूल के बच्चों को दिया शुद्ध और ठंडा पानी का तोहफा     |     सांकरा की निको फेक्ट्री में नष्ट किया मादक पदार्थ     |     गोदावरी पॉवर एंड इस्पात में मॉक ड्रिल से परखी गई सुरक्षा तैयारियां, उप संचालक ने की सराहना     |     पर्व खत्म, आस्था का कचरा छोड़ गए लोग, किसान मोर्चा ने उठाया बीड़ा     |     कार्तिक पूर्णिमा पर देवलखेड़ी में गूंजेगा श्रीहरि विष्णु का जयघोष, 108 हवन कुंडों पर होगा भव्य सामूहिक महायज्ञ     |     भोपाल–सागर मार्ग पर डंपर की टक्कर से एक्टिवा सवार बेगमगंज के युवक की दर्दनाक मौत     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की भारतीय मजदूर संघ के साथ अहम बैठक     |     भोपाल में 22 नवंबर को होगा आचार्य संघ का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह     |     24 घंटे में बरामद हुई 15 लाख की चोरी गई JCB, आरोपी गिरफ्तार; निर्माणाधीन साइट पर हेल्पर बनकर की थी रेकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811