ग्वालियर । ग्वालियर में एक मनचले को युवती को परेशान करना रविवार को भारी पड़ गया। युवती ने युवक को सबक सिखाने के लिए पार्क में बुलाया और उसकी चप्पल से पिटाई की। युवक की पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फोन पर करता था अश्लील बातें
जानकारी के अनुसार मनचला युवक युवती को कई दिनों से फोन पर परेशान कर रहा था। वह युवती से अश्लील बातें भी किया करता था। युवती ने युवक को सबक सिखाने के लिए आकाशवाणी पार्क के पास झलकारी बाई पार्क में बुलाया। युवक के पहुंचत ही युवती ने उसकी चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। युवती का गुस्सा देखकर युवक के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी। युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर पार्क पहुंचे शहरवासी भी मौके पर पहुंच गए। युवती ने बताया कि उक्त मनचले की वजह से वह कई दिन से मानसिक रूप से परेशान रही। जब भी फोन की घंटी सुनती तो वह तनाव में आ जाती थी। उक्त युवक रात के समय किसी भी समय फोन कर देता था । फोनन उठाने पर अश्लील बातें किया करता था। युवक को सबक सिखाने के लिए उसने उसे पार्क में बुलाया। अंत में युवक ने युवती से हाथ जोड़कर माफी मांगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.