सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
सांकरा निको औद्योगिक सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड (GPIL) परिसर में एक विशाल मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। अलार्म बजते ही पूरे प्लांट में सुनियोजित और अनुशासित तरीके से राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया।इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी अप्रत्याशित संकट की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, जान-माल की सुरक्षा और विभिन्न विभागों के आपसी तालमेल को परखना था।
बड़े अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संचालनालय (ISH) के उप संचालक आशुतोष पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ GPIL के कार्यकारी निदेशक अभिषेक अग्रवाल, डायरेक्टर श्री विनोद पिल्लई और सीओओ केवीएसकेएन रविंद्रा ने भी अभ्यास का अवलोकन कर टीम का मार्गदर्शन किया।
इस दौरान सभी विभाग प्रमुख ए.के. जैन इलेक्ट्रिकल आर.डी. गुप्ता (एसआईडी), उमेश राय पैलेट राघवेंद्र सिंह सिक्योरिटी सहित आईओसीएल रायपुर से हर्ष राज एंड टीम, एसईएमएल से अमित मिश्रा एंड टीम, जे. निको से आतानु सुभदर्शी एंड टीम, अडानी पावर रायपुर से देवेंद्र सिंह ठाकुर मौजूद रहे। साथ ही बी. झा, रमेश विजयन, देबाशीष दास, सुरेंद्र वर्मा, आनंद तिवारी और डॉ. प्रशांत की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
टीमवर्क से आपात स्थिति पर काबू
अलार्म बजते ही गैसीफायर टीम श्री डी.के. मिश्रा के नेतृत्व में, फायर टीम, सिक्योरिटी टीम, ओएचसी टीम तथा मानव संसाधन / टाइम ऑफिस टीम ने आपसी समन्वय के साथ अपनी-अपनी भूमिकाएं निभाईं और बेहद कम समय में राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दिया।
इवैक्युएशन टीम, सिक्योरिटी टीम सहित विभिन्न टीमें निर्धारित स्थान पर पंक्तिबद्ध होकर अपनी भूमिका के लिए तैयार नजर आईं। इससे आपातकालीन स्थिति में बेहतर तालमेल और अनुशासन की झलक मिली।
उप संचालक ने की सराहना
समापन अवसर पर उप संचालक आशुतोष पांडे ने GPIL की तैयारियों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक और महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे नियमित अभ्यास से सुरक्षा मानकों का स्तर ऊंचा होता है और किसी वास्तविक आपदा में नुकसान की आशंका कम हो जाती है।इस पूरे मॉक ड्रिल का समन्वय सुरक्षा विभागाध्यक्ष ईशान ताम्रकार एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।
मानव संसाधन विभागाध्यक्ष एम.एम. दान ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और टीमों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, अनुशासन और प्रतिबद्धता से ही यह मॉक ड्रिल सफल हो सका।
अभ्यास के बाद आयोजित सत्र में अतिथियों एवं अधिकारियों ने अपने विचार साझा किए और सभी टीमों के प्रयासों की सराहना की। इस आयोजन से विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और मजबूत हुआ तथा कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी।