भोपाल। सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, भोपाल पुस्तकालय द्वारा राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस मनाया गया। डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जन्म दिवस पर प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र बिहारी गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। छात्राओं से बात करते हुए ग्रंथ के बारे में बताया और ज्ञान को अर्जित करने के साथ ही उन्होंने उसको अपने जीवन में उतारने हेतु प्रेरित किया इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया। पुस्तकालय प्रभारी डॉ. अमर कुमार नायक द्वारा अपने विचारों में प्राचार्य एवं उपस्थित सभी अतिथियों का संबोधन करते हुए पुस्तकालय की सारी जानकारी एवं सुविधाओं के बारे में बताया । डॉ मोनिका सिंह गथपाल ने पुस्तकालय की योग्यता बताते हुए मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी पुस्तक सहायता केंद्र से छात्राओं को अवगत कराया ।डॉ. मनीष शर्मा द्वारा पुस्तकालय से संबंधित सुझाव एवं कमियों को सुझाव पेटी में डालने की बात कही।कार्यक्रम का मंच संचालन एवं आभार फैकल्टी प्राची सिंह द्वारा किया गया पुस्तकालय विज्ञान के छात्राओं ने भी अपनी सहभागिता दी एवं पुस्तकालय में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं 45 से अधिक छात्राओं द्वारा आयोजन का लाभ उठाया गया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।