Let’s travel together.

माना बस्ती में बालिका शौचालय की धीमी प्रगति पर सीईओ आशीष केशरवानी ने जताई नाराजगी

0 13

तालाबों को पक्षी विहार के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश

सुरेंद्र जैन धरसींवा रायपुर

जनपद पंचायत धरसींवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष केशरवानी ने ग्राम पंचायत माना बस्ती में शासकीय विद्यालय, पंचायत भवन एवं तालाबों का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बालिका शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विद्यालय परिसर में विकसित पोषण वाटिका की सराहना करते हुए उन्होंने इसे बच्चों में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अच्छी पहल बताया।

माना बस्ती के तालाबों में प्रवासी पक्षियों की आवक को देखते हुए सीईओ श्री केशरवानी ने तालाबों को पक्षी विहार के रूप में विकसित करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश पंचायत को दिए। उन्होंने कहा कि प्रवासी पक्षियों का आगमन क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा एवं जैव विविधता की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। तालाबों का संरक्षण एवं संवर्धन कर इन्हें पक्षियों के अनुकूल प्राकृतिक आवास के रूप में विकसित किया जा सकता है।

इसके साथ ही उन्होंने समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंचायत में करों की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पंचायत की स्वयं की आय में वृद्धि हो और प्राप्त राजस्व का उपयोग स्थानीय विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान करारोपण अधिकारी श्री गजेश यदु, सरपंच श्रीमती सुनीता लेखु बैश, पंचायत सचिव श्रीमती लता सेन, रोजगार सहायक सहित अन्य संबंधित कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माना बस्ती में बालिका शौचालय की धीमी प्रगति पर सीईओ आशीष केशरवानी ने जताई नाराजगी     |     संघ के शताब्दी वर्ष पर  निकला पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने लिया पंच परिवर्तन का संकल्प     |     रोक के बावजूद खेतों में जल रही पराली, धुएं से पर्यावरण को नुकसान     |     कर्क रेखा पर यातायात पुलिस की चेकिंग, 7 वाहन चालकों के चालान काटे     |     बिना अनुमति संचालित हो रहा कृष्णा मैरिज गार्डन, पंचायत ने दिया नोटिस     |     खेत में काल बना बिजली का खंभा! ट्रैक्टर की टक्कर से टूटकर किसान के सिर पर गिरा, दर्दनाक मौत     |     स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय  में आयोजित हुई ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला     |     मंडीदीप में कृष्णा रेसिडेंसी पर शिकंजा! नगर पालिका ने FIR दर्ज कराने थाना प्रभारी को लिखा पत्र     |     महाआरती प्रतियोगिता महिला मंडलों ने दी प्रस्तुतियां     |     भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चले-मुनि श्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811