Let’s travel together.

अनूपपुर में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन आज 18 जनवरी को रजहाधाम हनुमान मन्दिर में

0 147

सामाजिक समरसता और एकजुटता का पर्याय बन रहा हिन्दू सम्मेलन

मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपु्र 

जिला मुख्यालय स्थित पुरानी बस्ती के विख्यात रजहाधाम श्री हनुमान मन्दिर मे कल 18 जनवरी 2026 दिन रविवार को विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिले के सभी नगरों, गाँव मे बस्ती स्तर पर जनवरी – फरवरी 2026 मे हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समितियों द्वारा विभिन्न बस्तियों मे तैयारी बैठकें की जा रही हैं।

अनूपपु्र रजहाधाम हनुमान मन्दिर मे हिन्दू सम्मेलन आज रविवार को 

विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजन की दृष्टि से अनूपपुर नगर को चार बस्तियों मे वर्गीकृत किया गया है। इन चार बस्तियों मे चार अलग – अलग दिन हिन्दू सम्मेलन आयोजित होगें।
प्रथम हिन्दू सम्मेलन रजहाधाम श्री हनुमान मन्दिर पुरानी बस्ती मे 18 जनवरी , रविवार को दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। बूढी माई मन्दिर परिसर मे बस्ती के सर्व हिन्दू समाज के लोग एकत्रित होंगे।
यहाँ माई की पूजा अर्चना उपरांत भजन – कीर्तन करते हुए लोग शोभायात्रा निकाल कर दोपहर रजहाधाम श्री हनुमान मन्दिर पहुंचेगें। यहाँ हनुमत लला के पूजन उपरांत मन्दिर परिसर के समीप हिन्दू सम्मेलन का मंचीय कार्यक्रम होगा। जिसे समाज के दो प्रबुद्ध गणमान्य संबोधित करेंगे। इसके पश्चात सामाजिक समरसता प्रसाद भण्डारा मे लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।
22 जनवरी 2026, गुरुवार को शंकर मन्दिर चौक मे हरिओम ताम्रकार के बाडा में नगर का दूसरा हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
जबकि 24 जनवरी ,शनिवार को सरस्वती शिशु मन्दिर पटौराटोला मे और 31 जनवरी ,शनिवार को सामतपुर शिव मारुति मन्दिर परिसर के समीप हिन्दू सम्मेलन आयोजित किये जाएगें।

घर – घर जा कर लोगों को कर रहे आमंत्रित 

सर्व हिन्दू सम्मेलन मे शामिल होने के लिये नगर मे आयोजक मण्डल के लोग घर – घर जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। सभी लोगों से कार्यक्रम मे शामिल होने का आग्रह करते हुए उन्हे आमंत्रित किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से कार्यकर्ताओं की टोली चेतनानगर, शांतिनगर,गणेश बस्ती, पुरानी बस्ती और बाजार क्षेत्र मे घर घर सम्पर्क कर के लोगों को हिन्दू सम्मेलन की जानकारी दे रहे हैं।

सामाजिक समरसता की दृष्टि से महत्वपूर्ण है हिन्दू सम्मेलन 

अनूपपु्र जिले मे आयोजित किये जा रहे इन शांतिपूर्ण, अनुशासित सर्व हिन्दू सम्मेलनों का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि जातिवाद के विरुद्ध अलख जगाते हुए हिन्दू सम्मेलन मे सामाजिक समरसता भोज के लिये प्रत्येक घर से एक – एक मुट्ठी अनाज, सब्जी या अन्य सहयोग एकत्रित किया जा रहा है। सभी जातियों के परिवारों से सहयोग स्वरूप अनाज एकत्रित करके उससे बने भोजन को प्रसाद स्वरुप सभी लोग एक साथ ग्रहण करेगें‌ । इससे जातीय विद्वेष खत्म होगा और समाज मे एकजुटता आएगी।

रामधुन, भजन कीर्तन के साथ निकलेगी शोभायात्रा 

सर्व हिन्दू समाज आयोजन समिति ने हिन्दू सनातनी भाई – बहनों से बडी संख्या मे लोगो के साथ कार्यक्रम मे शामिल होने की अपील करते हुए बतलाया कि नगर मे शोभायात्रा मे रामधुन ,भजन – कीर्तन के साथ आध्यात्मिक और सामाजिक सद्भाव के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमे हिन्दू समाज के सभी वर्ग के लोग बढ चढ कर सहभागिता करेगें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811