Let’s travel together.

होली की तीज पर लगा विशाल मेला, ठाकुर बाबा के स्थान पर कराया गया राई नृत्य

0 193

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भारत देश में अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग परंपराएं कई वर्षों से चली आ रही है इसी तरह की परंपरा निनोद  गांव में भी वर्षों से निभाई जा रही है।  होली होते ही रंग पंचमी पर करीला का मेला आने से पहले ही  क्षेत्र में कहीं जगह पर राई नृत्य का आयोजन होने लगता है।


निनोद गांव में कई बरसों से ठाकुर बाबा के स्थान पर राई नृत्य कराया जाता है यह परंपरा कई बरसों से चली आ रही है। इसी परंपरा को निभाते हुए वर्तमान सरपंच हरिओम मीणा द्वारा  तीज के दिन ठाकुर बाबा के स्थान पर पांच राईयों द्वारा नृत्य करवाया गया  है ताकि गांव में सुख शांति बनी रहे हैं। ठाकुर बाबा के स्थान पर ग्रामवासी सबसे पहले पूजा आरती   करते हैं। इसके बाद राई नृत्य चालू होता है। जो देर रात तक चलता रहता है।  वहीं ठाकुर बाबा के स्थान  की एक विशेषता है कि होली पर्व के बाद की गई पूजा में ठाकुर बाबा को चढ़ाए हुआ प्रसाद श्रद्धालुओं को हाथों में नहीं नहीं लेते बल्कि फेंककर दिया जाता है। श्रद्धालु  प्रसाद को झेल कर प्राप्त करते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि ठाकुर बाबा के यहां जो भी मन्नत मांगते हैं, वह पूरी होती है इसलिए यहां पर प्रत्येक वर्ष होली के बाद राई नृत्य होता है। हर साल अलग-अलग जगह से राई नृत्य लाई जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग       |     पीएम कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण       |     भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त     |     मानने, जानने, एवं करने में छिपा है जीवन का रहस्य- ब्रह्मचारी जी महाराज     |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन     |     शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ     |     आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811