Let’s travel together.

स्वतंत्रता दौड़ से शहीदों को श्रद्धांजलि और उनके सपनों को पूरा करने कटिबद्ध: कलेक्टर डाॅ. सिंह

0 121

ऐसे आयोजनों से एकता व सद्भावना होती है सुदृढ़: एसएसपी श्री सिंह

सुरेंद्र जैन रायपुर
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी समेत राजधानीवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ लगाई। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर एक पेड मां के नाम पर पौधा लगाया जाएं। श्री मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता दौड़ से स्वतंत्रता की भावना पुनर्जीवित होती है और सामुदायिक एकता को बढ़ावा मिलता है। श्री मिश्रा ने कहा कि नशे की लत से दूर रहना आवश्यक है और जागरूक होने की जरूरत है। स्वत्रतंत्रा दौड़ हमारी एकता और सहभागिता को मजबूत करता है। ऐसे आयोजन से स्वतंत्रता दिवस के पूर्व उत्साह और उमंग का वातावरण तैयार होता है।


कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता हमारी सबसे बड़ी धरोहर है और इसके लिए बलिदान देने वाले शहीदों की समर्पण की गाथा हम कभी नहीं भूल सकते। इस स्वतंत्रता दौड़ के माध्यम से हम उन शहीदों को न केवल श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, बल्कि यह भी दर्शा रहे हैं कि हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं। कलेक्टर ने कहा कि हमारी स्वतंत्रता की नींव शहीदों के बलिदान पर रखी गई है और हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम इस स्वतंत्रता को आगे बढ़ाएं और अपने देश को विश्वगुरू बनाने की दिशा में काम करें। डाॅ. सिंह ने कहा कि हमारे देश की समृद्धि, विज्ञान, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में किए गए प्रयास हमें वैश्विक मंच पर एक महत्वपूर्ण स्थान दिला सकते हैं। एसएसपी श्री संतोष सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी एकता व सद्भावना कायम होती है।
स्वतंत्रता दौड़ सुबह 7 बजे शहीद भगत सिंह चौक से प्रारंभ हुई और गौरव पथ से होते हुए खजाना चौक तक पहुंची। फिर खजाना चौक से होकर शहीद भगत सिंह चौक में समाप्त हुई। स्वतंत्रता दौड़ में विजेता श्री अजय भास्कर रहे। दूसरे स्थान पर श्री वासुराम कवासी, तीसरे स्थान पर श्री आदर्श वर्मा रहे। चौथे स्थान पर निक्की गुप्ता रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर पौधा वितरण किया गया। साथ ही ग्रीष्मकालीन खेल अवार्ड के तहत जिले के खेल कोच और खिलाडियांे को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित जिले के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811