सड़क किनारे बनाई गई बाउंड्रीवॉल बन सकती है। दुर्घटना का कारण,
पंचायत की आगामी कार्रवाई पर नजर
रामभरोस विश्वकर्मा, भोपाल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपलिया रानी में कृष्णा मैरिज गार्डन के संचालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। भोपाल को रायसेन जिले से जोड़ने वाले कोलार मुख्य मार्ग के किनारे स्थित इस मैरिज गार्डन का संचालन ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत द्वारा संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार, मैरिज गार्डन के संचालन को लेकर पंचायत स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई है। नोटिस जारी होने के बाद अब संबंधित संचालक के जवाब और पंचायत की आगामी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। यदि निर्धारित प्रक्रिया के तहत संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है।तो पंचायत द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
सड़क किनारे बाउंड्रीवॉल से दुर्घटना की आशंका
मैरिज गार्डन की सड़क किनारे बनाई गई। बाउंड्रीवॉल भी चिंता का विषय बनी हुई है। मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को देखते हुए बाउंड्रीवॉल की स्थिति और सड़क सुरक्षा के मानकों की जांच आवश्यक है। यदि निर्माण से यातायात प्रभावित होता है। तो यह दुर्घटना का कारण बन सकता है।
जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
अब सवाल यह है।कि मैरिज गार्डन के संचालन और निर्माण से संबंधित आवश्यक अनुमतियां ली गई हैं। या नहीं। साथ ही, सड़क किनारे बनाई गई बाउंड्रीवॉल निर्धारित नियमों के अनुरूप है या नहीं, इसकी भी जांच जरूरी है।ग्राम पंचायत की आगामी कार्रवाई से स्पष्ट होगा कि मामले में नियमों के पालन को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।
इनका कहना है
हमारे द्वारा कृष्णा मैरिज गार्डन संचालित करने की कोई परमिशन न निर्माण करने की परमिशन दी है। हमारे द्वारा 1 नोटिस जारी किया गया था पर कोई भी जवाब नहीं मिला है। संचालक को एक ओर नोटिस जारी करेंगे। इसके पश्चात आगे की कार्यवाही की जाएगी
भगवान सिंह मीना सचिव ग्राम पंचायत पिपलिया रानी