Let’s travel together.

असलाना – पथरिया के बीच गुड्स ट्रेन के गिरे डिब्बे: अप – डाउन मार्ग बंद, सुधार कार्य हुआ शुरू

0 194

रिपोर्ट धीरज जॉनसन, दमोह

बीना-कटनी रेलखंड पर दमोह से करीब 15 किमी दूर सागर की ओर जाने वाले रेल मार्ग पर असलाना – पथरिया के मध्य अप रेलवे ट्रैक पर पोल नंबर 1112/07 पर गुडस ट्रेन के लगभग छह डिब्बे पलटे और दो पटरी से उतर गए जिसमें कोयला/डस्ट भरा हुआ था।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम  कटनी से सागर की ओर जा रही गुडस ट्रेन के डिब्बे पहले तो काफी दूर तक घिसटते रहे और पटरी के नीचे के फाउंडेशन टूटते रहे, इसके बाद आगे जाकर डिब्बे भी गिरते गए और पहिए दूर जा गिरे,कुछ मिट्टी में धस गए, कुछ डिब्बे एक दूसरे से भी टकरा गए।

इस हादसे में रेल पटरी क्षतिग्रस्त हुई और उखड़ गई एवं लाइन के नीचे बिछाए जाने वाले ढेरों स्लीपर टूट गए। इलेक्ट्रिक वॉटर (ओवर हेड वायर) टूट कर नीचे गिर गए और पटरी के बाजू में लगे स्टे वायर भी अलग हो गए, डिब्बे गिरने के कारण अप-डाउन मार्ग बंद हो गया।

इसी दौरान सागर से दमोह की तरफ वापी – दानापुर स्पेशल ट्रेन नंबर 09063 आ रही थी जिसे थोड़ी दूर पर रोका गया, और कुछ देर बाद वापस पथरिया की ओर पहुंचाया गया।घटना के बाद कुछ ट्रेन के मार्ग परिवर्तित किए गए, रेलवे मार्ग को बंद किया गया मौके पर रेलवे के कर्मचारी अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई एवं सुधार कार्य प्रारंभ किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, शीघ्र निराकरण की उठाई मांग     |     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उपवास और धरना     |     गैरतगंज में नवागत एसडीएम हर्षल चौधरी ने किसानों की सुनी समस्याएं     |     मंगोलिया से सांची लाए गए भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश     |     नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेकमेल कर 06 लाख रुपये हड़पे     |     साँची में चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान      |     पर्यावरण दिवस पर दीवानगंज में स्वच्छता और पौधारोपण का संदेश     |     मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव और बादल छाए रहने से मूंग की फसल बीमारियों से ग्रसित      |     बारिश की आहट से खेतों में बढ़ी हलचल, धान की तैयारी में जुटे किसान     |     टोल वसूली जारी, लेकिन हाईवे पर जानलेवा गड्ढे: दीवानगंज से बालमपुर घाटी तक हादसों का खतरा बढ़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811