मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रात दिन कहीं ना कहीं खेत की नरवाई मैं आग लगाई जा रही है। जबकि शासन द्वारा खेतों में पराली जलाने पर रोक लगाई है, लेकिन इसके बाद भी स्थानीय किसान इस आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। वह हार्वेस्टर से कटवाई गई गेहूं की फसल के बाद खेतों में खड़े डंठलों को आग लगा रहे हैं। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि खेत में कई वैक्टीरिया होते हैं, जो उपज के लिए लाभदायक होते हैं। लेकिन, खेतों में आग लगाने के कारण यह वैक्टीरिया मर जाते हैं। इससे खेतों की उत्पादन क्षमता प्रभावित होगी है। पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। इसलिए पराली पर आग लगाने की अनुमति नहीं है, लेकिन किसान नहीं मानते हैं और मनमाने तरीके से खेत में खड़े डंठलों को आग लगाकर जला देते हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से पराली जलाने पर जुर्माना का भी प्रावधान है, लेकिन इससे किसानों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। जिला प्रशासन ने भले ही नरवाई जलाने को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हो, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। प्रशासन ने प्रदूषण और आगजनी की घटनाएं रोकने के लिए गेहूं कटाई से पूर्व सख्त आदेश जारी किए थे। आदेश के तहत नरवाई जलाने पर प्रतिबंध के साथ ही दंड का प्रावधान रखा था। इसके बाद भी इस आदेश का न तो किसानों ने पालन किया और न ही प्रशासन स्तर से कोई ठोस कार्रवाई की गई। इसके परिणामस्वरूप पिछले 20 दिन में दीवानगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लगातार नरवाई में आग लगा जा रही है अभी तक करीब 30 प्रतिशत से ज्यादा क्षेत्र में नरवाई जलाई जा चुकी है। रातभर खेत आग से धधकते रहते हैं और धुएं से आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post