Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल सोमवार 29 अप्रेल 2024

0 38

मेष राशि- कार्य में सफलता मिलेगी और कुछ ऐसी योजनाएं फलीभूत होंगी, जो आपके लिए आमदनी का रास्ता खोलेंगी। धार्मिक मामलों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपके मान सम्मान की वृद्धि होगी। नौकरीपेशा हैं तो नौकरी में ट्रांसफर होने के पक्के योग बने हुए हैं। प्रयास करते रहें, आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। घर परिवार में खुशी रहेगी। प्रेम जीवन में भी संतोष रहेगा। दांपत्य जीवन में हल्की नोकझोंक के बाद दिन सामान्य गुजरेगा।

वृषभ राशि- धन का निवेश सोच-समझकर करें, अन्यथा आपका पैसा डूब सकता है। किसी को आज के दिन उधार ना दें। स्वास्थ्य के मामले में भी ध्यान रखें, क्योंकि शारीरिक कष्ट परेशान कर सकते हैं। आप की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति बढ़ेगी और अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सुख भरे पल मिलेंगे।

मिथुन राशि – अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। गुप्त रूप से सुखों को भोगने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना आवश्यक होगा, नहीं तो शारीरिक परेशानी घेर सकती हैं। दांपत्य जीवन में कुछ खुशी के पल आएंगे। हालांकि आपकी लव लाइक के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता को सराहा जाएगा, जिससे आप बढ़ चढ़कर अपने काम को बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

कर्क राशि- परिवारके प्रति अपनी जिम्मेदारियों को आप को समझना होगा, अन्यथा परिवार के लोग आपको वह सम्मान नहीं दे पाएंगे, जिसकी आप उम्मीद करते हैं। कार्य क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है। दांपत्य जीवन से खुशी की खबर मिलेगी और जीवन साथी और आपके बीच रिश्ता बेहतर बनेगा। आज रोमांस के अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि- अधिकांश समय मौज मस्ती में बीतेगा और आप आने वाले भविष्य के सपने सजाएंगे। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बेहतर है। आज अपने प्रियतम को अपने मित्रों से भी मिलवा सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि- स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और आप सर्दी खांसी के प्रकोप में आ सकते हैं, वहीं वाणी में कड़वाहट आपके अपनों से संबंधों पर बुरा असर डाल सकती है। हालांकि कम्युनिकेशन स्किल अन्य क्षेत्रों में और मीडिया और सूचना तंत्र के माध्यम से बेहतर सम्बन्ध बनेंगे, जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन अशांत रह सकता है, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर रहेगी और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि- पारिवारिक मोर्चे पर आप आज बेहद खुश नजर आएंगे और परिवार का हर कार्य में आपको साथ मिलेगा, जिससे तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आमदनी के मामले में दिन बेहतर रहेगा। हालांकि आपके भाई बहनों से आपके संबंधों पर असर पड़ सकता है। आप आलस्य से से घिरे रहेंगे, जिसका असर योजनाओं में विलंब के रूप में दिखाई देगा। दामपत्य जीवन में जीवन साथी आप के प्रति समर्पित रहेगा। फिर भी आप दोनों के बीच तालमेल का अभाव देखने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि- कार्यक्षेत्र में  तूती बोलेगी और हर काम को बेहतर तरीके से कर के आप अन्साय लोगों के समक्ष एक आदर्श प्रस्तुत करेंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। अपने विरोधियों के कारण आपके कुछ खर्चे अवश्य हो सकते हैं और स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर दिखाई देता है। किसी लंबी यात्रा पर जाने की शुरुआत के रूप में कागजात को पूरा कराने का काम करा सकते हैं। धन के मामले में आज आप परिवार से सलाह मशवरा करके कोई बड़ा निर्णय लेंगे। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा और छोटे भाई बहनों से सुख की प्राप्ति होगी।

धनु राशि – अपने प्रयासों में सफलता पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। धन के मामले में थोड़ी सी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है, इसलिए फोकस बनाए रखें। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और किसी आवश्यक कार्य से कहीं जाना पड़ सकता है। पिताजी को स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे।

मकर राशि – धन के मामले में आज आप काफी फोकस्ड रहेंगे और इसका अच्छा फल आपको मिलेगा। प्रियतम आपके काम में आपका हाथ बँटाएगा और उनके साथ अच्छे और सुकून भरे पल पल बिताने का मौका मिलेगा। आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के विषय में कोई महत्वपूर्ण खबर आपको मिल सकती है। पिताजी थोड़े गुस्से में रहेंगे, इसलिए उनसे धैर्य से बात करें, तभी आपकी बात बन पाएगी।

कुंभ राशि – स्वास्थ्य में कुछ कमी रहेगी, वहीं कार्य क्षेत्र में भी किसी से उलझना विवाद दे सकता है, जो आपके विरुद्ध जा सकता है, इसलिए सोच समझकर आगे बढ़ें। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या रह सकती है, इसलिए आज आप मानसिक तौर पर व्यथित रहेंगे। प्रेम के मामलों में आपको धैर्य का परिचय देना होगा।

मीन राशि-दिन  अनुकूल नहीं है, इसलिए बड़े ही धैर्य के साथ आज के दिन को व्यतीत करें। खर्चे हद से ज्यादा रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। मानसिक रूप से भी आप काफी दबाव महसूस करेंगे। हालांकि कार्य क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगी। जब तक आप अपने कार्य क्षेत्र में रहेंगे, आपका बेहतर और आक्रामक रूप सबको दिखाई देगा, जो आपके काम में आपकी सहायता भी करेगा, लेकिन अन्य क्षेत्रों में आपको ध्यान देना अति आवश्यक होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राजमाता श्रीमंत माधवी राजे सिंधिया की स्मृति में ग्राम पंचायत भटनावर में बनेगा पार्क     |     चारधाम यात्रा पर जा रही बस में लगी आग, बस पूरी तरह हुई जलकर खाक     |     सांची जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों के घोटाले की खुलती जा रही परत दर परत     |     मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज सागर आगमन 18 मई को     |     विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर कलेक्ट्रेट, एन एच एम कार्यालयों एवं सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में शिविर     |     डुमना विमानतल पर यात्रियों को सुविधा, एयरोब्रिज के माध्यम से सीधे विमान तक पहुंचे     |     शक्ति भवन के पास पांच एकड़ में बनेगा प्रदेश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम     |     क्यूआर कोड स्कैन करते ही बनेगी ओपीडी पर्ची, यह एप करना होगा लोड     |     कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत से सीएनजी टैंक में लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान     |     नटेरन पुलिस द्वारा 08जुआरियों को जुआ खेलते हुये किया गिरफ्तार, नगद राशि एवं 03 मोटरसाइकिल जप्त      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811