Let’s travel together.

हाईवे-18 पर आवारा जानवर बने जानलेवा, बाइक के सामने कुत्ता आया तो सड़क पर गिरा युवक

0 55

50 किलोमीटर के दायरे में हर एक-दो दिन में हो रहे हादसे,

दीवानगंज क्षेत्र में जानवरों से टकराकर तीन से चार लोगों की जा चुकी जान, कई हो चुके घायल 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। करीब 50 किलोमीटर के दायरे में हर एक-दो दिन में सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। इनमें हाईवे पर घूम रहे आवारा मवेशी और अन्य जानवर वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। अचानक सड़क पर जानवर आ जाने से वाहन चालक अपना संतुलन खो रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं। दीवानगंज क्षेत्र में अब तक जानवरों से टकराने या उन्हें बचाने के प्रयास में तीन से चार लोगों की मौत होने की बात सामने आ चुकी है, जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं।
मंगलवार रात फैक्ट्री चौराहे पर हुआ हादसा
ऐसा ही हादसा मंगलवार रात करीब 9 बजे दीवानगंज के फैक्ट्री चौराहे पर हुआ। अंबाड़ी निवासी अनुज पिता तोरण सिंह बाइक से अपने गांव अंबाड़ी जा रहे थे। इसी दौरान फैक्ट्री चौराहे के पास अचानक उनकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और अनुज सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टर के अनुसार उनके घुटने, हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी है।
बेरखेड़ी चौराहे पर भी हो चुका हादसा
इससे पहले बेरखेड़ी चौराहे पर भी दीवानगंज निवासी सुनील साहू जानवर के अचानक सड़क पर आ जाने के कारण बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। रोड पर गिरने के कारण हाथ का मांस फट गया हड्डी में चोट लग गई जिससे डॉक्टर द्वारा पट्टा बांधा गया।
लगातार सामने आ रहे इन हादसों से हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों में चिंता बढ़ती जा रही है।
हादसों के बावजूद नहीं हो रही स्थायी व्यवस्था
भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर कई स्थानों पर आवारा मवेशी और कुत्ते सड़क पर बैठे या घूमते नजर आते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक जानवरों के सड़क पर आ जाने से वाहन चालकों को संभलने का मौका तक नहीं मिलता। रात के समय स्थिति और ज्यादा खतरनाक हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर आवारा मवेशियों को हटाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन हाईवे पर समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से हाईवे पर घूमने वाले आवारा मवेशियों एवं अन्य जानवरों को हटाने के साथ-साथ ऐसे स्थानों को चिन्हित कर स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि आए दिन हो रहे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की मनमानी निगल गई मासूम की जान     |     बारिश में गिरे कबेलू, गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता     |     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811