Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर 24 घंटे में तीन दुर्घटनाएं ,पांच लोग घायल

0 187

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दीवानगंज से लेकर कर्क रेखा तक 24 घंटे में तीन दुर्घटनाएं हो गई जिसमें पांच लोग घायल हुए।
शनिवार को रंग पंचमी होने के कारण भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर ट्रैफिक का बहुत ज्यादा दबाव था इस रोड से लाखों की तादात में वाहन करीला मेले के लिए निकल रहे थे। एक के पीछे एक वाहनों की लंबी कतार कहीं भी टूटने का नाम नहीं ले रही थी इसी के कारण दीवानगंज से लेकर कर्क रेखा तक मात्र 4 किलोमीटर में ही 24 घंटा में ही तीन दुर्घटनाएं हो गई जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार रात 9 बजे कर्क रेखा पर एक ट्राला ने सवारी ऑटो को टक्कर मार दी जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें दो बच्चे थे घायलों को
सांची अस्पताल ले जाया गया जहां से घायलों को दूसरी जगह रेफर कर दिया गया ,रविवार को फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर भोपाल की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल चालक को विदिशा की तरफ से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री चौराहे पर रहने वाले नंदू साहू ,मोनू साहू, सुरेश साहू, अंकित साहू रामनारायण मीणा, सहित कई लोगों ने मोटरसाइकिल चालक को उठाकर जिस कार से दुर्घटना हुई है उसी कार में बिठाकर घायल को भोपाल इलाज के लिए भेजा गया।

वही दीवानगंज पुरानी चौकी के सामने रविवार दोपहर को मोटरसाइकिल चालक फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज तरफ जा रहा था कि अचानक सामने से एक गाय आ गई गाय को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई जिससे मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल सहित रोड से नीचे जाकर गिर गया जिससे मोटरसाइकिल चालक के सर और हाथ में गंभीर चोट लगी। तीनों दुर्घटनाओं में घायलों का इलाज चल रहा है। बता दें कि भोपाल हाईवे 18 पर 3 महीने के अंदर 36 दुर्घटनाएं हो चुकी है। जिसमें 60 घायल हो गए तो तो सात लोगों की मौत हो चुकी है। अगर भोपाल विदिशा हाईवे 18 को फोर लाइन नहीं बदला गया आने वाले समय दुर्घटनाएं दिना दिन बढ़ती ही जाएगी। बालमपुर, दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, बरखेड़ी देहरी,भदभदा के ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द भोपाल विदिशा रोड फोन लाइन कर देना चाहिए जिससे दुर्घटनाओं में कमी आयेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |     तिल्दा नेवरा में सात साल की मासूम से दुष्कर्म     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811