मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान है। बंदर भारी नुकशान कर रहे। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। गांव में लगभग एक महीने पहले दो दर्जन से अधिक बंदरों का झुंड पहुंच गया और पूरे गांव में आतंक मचा दिया। खेती किसानी के साथ ही बंदर घरों में भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे डरे बच्चे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वही बंदर चना मटर की खेती के साथ ही छतों पर लगे नल, टोटी, डिश, बिजली के तार, बर्तन, चूल्हे, कपड़े अनाज को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिनके कच्चे घर है उनके घर पर चढ़कर का कबेलू फोड़ देते हैं। ग्रामीण इकट्ठा होकर बंदरों को खदेड़ने का प्रयास करते हैं तो बंदर उन पर टूट पड़ते हैं और डर से लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं। गांव निवासी चंगू पाटकर ने बताया कि लगभग एक महीने से यह बंदर गांव में आए हुए हैं गांव के अगल-बगल किसी गांव में बंदरों का आतंक नहीं है लेकिन दीवानगंज गांव में बंदर इतना नुकसान कर रहे हैं जिससे लोगों को भारी नुकसान हो रहा है, वही छत पर बैठी महिलाओं और बच्चों को बंदर काफी परेशान कर रहे हैं कभी भी बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। बंदर घरों में रखे सामान व बिजली के तारों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दे रहे हैं। दिनेश साहू ने बताया कि इन दिनों बंदरों के आतंक से पूरा गांव परेशान है। गांव में आने जाने वाले लोग बंदरों के आतंक से भयभीत हो रहे हैं। रोज सुबह मेरे छत पर आकर बंदर परेशान करते हैं। जिससे मेरे बच्चे डरे हुए है। दूकानदार नरेश साहू ने बताया कि बंदरों का झुंड जब आता है तो बहुत अधिक नुकसान करता है। दुकान में रखा सामान भी बंदर उठा ले जाते हैं। ग्रामीण बंदरों को इधर-उधर खदेड़ते रहते हैं लेकिन बंदर गांव छोड़कर बाहर नहीं जा रहे हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।