Let’s travel together.

नजरु खान की अकारण हत्या के आरोप में अर्पित शर्मा गिरफ्तार

0 178

चंद घंटे के भीतर पुलिस ने किया गया गिरफ्तार
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
हाईटेक पार्किंग निमोरा माना निवासी नजरू खान की अकारण ही हत्या करने के आरोप में माना पुलिस ने अर्पित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
जानकर8 के मुताबिक घटना 30 मार्च की है मृतक नजरू के पुत्र अलीम खान ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराईं कि वह हाई टेक पार्किंग निमोरा में रहता है तथा हाईटेक पार्किग निमोरा में कार्य करता है। 30 मार्च को वह हाईटेक पार्किंग निमोरा में काम कर रहा था कि रात्रि करीबन 08.14 बजे अब्दूल फहिम ने फोन कर बताया कि तुम्हारे पिता को अर्पित शर्मा ने मार दिया है उन्हें हस्पिटल लेकर गये हैं प्रार्थी जब हॉस्पिटल पहुंचा तो जानकारी मिली कि उसके पिता नजरू खान हाई टेक पार्किंग डुमरतराई में मोबाईल से बात करते टहल रहे थे उसी समय अर्पित शर्मा पीछे से आकर बेवजह हथौडी से सिर पर प्राण घातक हमलाकर गंभीर चोट पहुंचाया उपचार के दौरान प्रार्थी के पिता नजरू खान की मृत्यु हो गई
माना पयलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी अर्पित शर्मा के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 175/24 धारा 307, 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया ओर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित घटना स्थल में मौजूद लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी अर्पित शर्मा की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथौड़़ी जप्त कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी- अर्पित शर्मा पिता देवदत्त शर्मा उम्र 24 साल निवासी पोस्ट ऑफिस वार्ड थाना कोतवाली धमतरी। हाल पता- हाईटेक पार्किंग डूमरतराई थाना माना रायपुर।*

*कार्यवाही में निरीक्षक भावेश गौतम थाना प्रभारी माना, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, सउनि. सैय्यद ईरफान, संतोष सिंह, मोह. कय्यूम, आर. वीरेन्द्र बहादुर सिंह, अनिल राजपूत, लक्ष्मी नारायण साहू, धनेश्वर कुर्रे तथा थाना माना से उपनिरीक्षक हरीश साहू, सउनि. लव कुमार ध्रुव, प्र.आर. अनुप ध्रुव, आर. जय टण्डन, रामकृष्ण सिन्हा, प्रेम प्रकाश चनाप एवं सैनिक रवि बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ के सदस्यों  नेराजभवन में किया योग      |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही     |     मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग की गूंज, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में हुआ सामूहिक अभ्यास     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया     |     विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों के साथ किया योगाभ्यास     |     दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श     |     शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811