Let’s travel together.

बुद्धि बूस्टर के बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया

0 96

 

-शिवपुरी के तीन बच्चों ने जीते पुरूस्कार

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के बुद्धि बूस्टर के बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित एआईएएमए अबेकस ओलिपियाड इंटरनेशनल चैंपियनशिप में शिवपुरी के बुद्धि बूस्टर के 3 विद्यार्थियों ने भारत के 40 से भी अधिक बच्चों के साथ इस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया जिसमें भारत समेत 15 देश इस प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए।
यह प्रतियोगिता उम्र के अनुसार अलग-अलग ग्रुप में विभाजित की गई थी जिसमें बुद्धि बूस्टर के छात्र डी ग्रुप में थे इस प्रतियोगिता इस प्रतियोगिता में दो लेवल पर बच्चों का कंपटीशन आयोजित किया गया था जिसमें एक लेवल मेंटल लेवल और दूसरा अबेकस लेवल था।। इस प्रतियोगिता में बच्चों को 6 मिनट में जटिल सवालों को हल करना था जिसमें जिसमें 1 मिनट में 30 सवाल जैसे प्लस, माइनस गुणा, भाग डेसिमल जैसे सवालों को हल करना था। जिसमें बुद्धि बूस्टर के छात्र अधिराज गर्ग डी ग्रुप में द्वितीय स्थान(सिल्वर ट्रॉफी) प्राप्त किया। एवं आध्या चौबे और मोक्ष आडवाणी ने डी ग्रुप में तृतीय स्थान (ब्रोंज ट्रॉफी) प्राप्त किया।। इस कंपटीशन में 15 से भी अधिक देशों ने भाग लिया। जिसमें भारत समेत कोरिया ,थाईलैंड , स्लोवाकिया सिंगापुर, यूएसए ,श्रीलंका, ताइवान, जापान , साउथ अफ्रीका, लेबनान इत्यादि देशों के 500 से भी अधिक बच्चों ने भाग लिया। बुद्धि बूस्टर के डायरेक्टर रितेश गुप्ता और सचिन अग्रवाल ने बताया कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि बुद्धि बूस्टर के तीनों बच्चों ने 1 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज ट्रॉफी लाकर अपने देश और शहर का देश और शहर का मान बढ़ाया। बुद्धि बूस्टर अबेकस की संचालिका रोशनी गुप्ता ने बताया कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि शिवपुरी शहर के बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश के साथ-साथ अपने शहर परिवार माता-पिता और इंस्टिट्यूट का मान बढ़ाया। बच्चों की जीत के साथ साथ में बुद्धि बूस्टर की संचालिका रोशनी गुप्ता को भी अबेकस अंबेसडर पद से सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811