Let’s travel together.

सिलसिलेबार हुई दो चोरियों का गौहरगंज पुलिस ने किया खुलासा, चोरी गई मारुती कार सहित 1.5 लाख का माल बरामद

0 88

गौहरगंज रायसेन।जिले में अपनी एक अलग पहचान स्थापित करने वाले एवं अपनी बेहतर कार्यप्रणाली के लिए पहचाने जाने वाले जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाहवाल तथा नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार के कुशल नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में जिला रायसेन में बड़े-बड़े गंभीर मामलों तथा अनसुलझी वारदातों का खुलासा काफी कम समय में अपने बेहतर दिशानिर्देशन में कराया जाता रहा है । इसी क्रम में थाना गोहरगंज अंतर्गत दिनांक 05-06/08/2023 की दरम्यानी रात्रि कस्बा गौहरगंज में सातिर चोरो ने एक ही रात में सिलसिलेबार दो घटनाओं को अंजाम दे डाला जिसमे कि एक घटना कस्बा गौहरगंज के फरियादी राहुल साहू की दुकान का ताला तोड़कर अचार की गुठलियों से भरी 6 बोरियां चोरी हुई जिस पर से अपराध क्रमांक 111/2023 धारा 457,380 भादवि का एवं उसी रात दूसरी घटना कस्बा गौहरगंज के ही फरियादी अजीज खान के घर के सामने खड़ी ग्रे कलर की 800 कार क्र. MP 04 HC 3547 चोरी हो जाने की रिपोर्ट पर अप क्र. 113/23 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया सातिर चोरो द्वारा एक ही रात में दो चोरी की बारदातों को अंजाम देकर गौहरगंज पुलिस के लिए चेलेज खड़ा कर दिया था सिलसिलेबार हुई इन दोनो चोरी की बारदात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन ने थाना प्रभारी गौहरगंज आर.के. चौधरी को अतिशीघ्र मामले का खुलासा करने दिशानिर्देश दिये थे ।

दौराने अनुसंधान नवागत अनुविभागीय अधिकारी औबेदुल्लागंज विकास पाण्डे के दिशानिर्देशन में थाना प्रभारी गोहरगंज के नेतृत्व में आरोपी की तलाश हेतु टीमें गठित की गई थी , प्रारंभिक जांच व वैज्ञानिक ढंग से अनुसंधान करते हुए संदेही आरोपियों तथा इस प्रकार की वारदातो में शामिल पूर्व अपराधियो की जानकारी जुटाई गई जो कि जोकि मुखबिरो की जानकारी के आधार पर दिनांक 09/08/2023 को गोहरगंज पुलिस ने औबेदुल्लागंज वाय पास तरफ चोरी गई मारुती 800 कार सहित आरोपियो के घूमने की सूचना पर घेराबंदी की गई तो पुलिस को देखकर गाड़ी मे बैठा एक व्यक्ति भाग गया और गाड़ी मैं बैठे एक व्यक्ति को कार सहित पकड़ा जिसका नाम पता पूछा तो उसने अपना धर्मेन्द्र शर्मा बताया तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम सौरभ शर्मा बताया जिसने जुर्म कबूल करते हुए अपने साथी सौरभ शर्मा निवासी गौहरगंज के साथ मिलकर रात्रि में मारुती 800 कार तथा साहू जी की दुकान से 6 बोरी अचार गुठली चोरी करना कबूल किया ।

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त उसके दोस्त की एक स्कूटी तथा चोरी की हुई मारुती 800 कार व 03 बोरी अचार की गुठली भरी हुई कीमती करीवन 1.5 लाख रुपये एवं कार की मास्टर चाबी,दरवाजा तोड़ने में प्रयुक्त औजार लोहे का सब्बल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है, आरोपी से अन्य मामलो में पूछताछ जारी है । फरार आरोपी सौरभ शर्मा की तलाश जारी है । आरोपी को बाद संपूर्ण कार्यवाई के माननीय न्यायालय गोहरगंज पेश किया जावेगा ।
गौहरगंज कस्बे में हुई सिलसिलेबार दोनो चोरियों का खुलासा कर चोरी गया माल कीमती करीवन 1.5 लाख रुपये बरामद कर कम तीन दिन में मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी गोहरगंज उप निरीक्षक आर. के. चौधरी एवं टीम स्टाफ कावा. उनि एन.के.पाल ,प्र.आर.राममनोहर बोहरे, प्र.आर. माधौसिंह ,आर.बृजेश,
अमित यादव,जितेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही है पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा गौहरगंज पुलिस स्टाफ के कार्य की प्रसंशा करते हुए तथा घटना का त्वरित निराकरण करने में शामिल टीम के सभी सदस्यो को उचित पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811