सी के पारे रायसेन
महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों की सुविधाओं और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ डिजिटल पोर्टल शुरू किया है।इस पोर्टल के जरिए आंगनबाड़ी केंद्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान और व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा।यह एक एकीकृत सिंगल विंडो डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने तैयार किया है।
पोर्टल का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के विकास, स्वास्थ्य, सुरक्षा और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं में पारदर्शिता लाना है।इसके माध्यम से सरकार, कॉर्पोरेट, एनआरआई, सामाजिक संगठनों और आमजन को एक मंच पर जोड़ा जाएगा।ताकि महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं में सहयोग बढ़े और आंगनबाड़ी केंद्रों तक संसाधन आसानी से पहुंच सकें।
क्या बदलेगा?
अब आंगनबाड़ी केंद्रों की जरूरतें, समस्याएं और सुविधाओं की जानकारी डिजिटल माध्यम से तेजी से दर्ज और मॉनिटर हो सकेगी।इससे केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, बच्चों और महिलाओं के लिए बेहतर सेवाएं और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।