Let’s travel together.

पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया

0 95

कलेक्टर की जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची तहसील के ग्राम सेमरा के एक किसान को पटवारी की कथित लापरवाही भारी पड़ गई। मूंग फसल का समय पर पंजीयन नहीं होने के कारण किसान अब समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने से वंचित हो गया है।

किसान ने आरोप लगाया है कि कई बार अनुरोध करने के बावजूद संबंधित पटवारी ने पंजीयन नहीं किया, जिससे उसे एक लाख रुपये से अधिक के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर किसान ने तहसील, एसडीएम कार्यालय और जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम सेमरा निवासी किसान विक्की मीणा ने हल्का नंबर-7 के पटवारी सौरभ चौहान पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसने ग्राम केमखेड़ी एवं सेमरा में करीब साढ़े सात एकड़ भूमि कोली पर लेकर मूंग की फसल बोई थी। समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए आवश्यक फसल पंजीयन कराने वह कई बार पटवारी के पास पहुंचा, लेकिन हर बार उसे आश्वासन देकर लौटा दिया गया।

किसान का कहना है कि लगातार चक्कर लगाने के बावजूद पंजीयन नहीं किया गया और अंतिम तिथि निकल गई। परिणामस्वरूप उसका नाम पंजीकृत नहीं हो पाया। अब उसके पास लगभग 50 क्विंटल मूंग की उपज है, जिसे वह समर्थन मूल्य पर नहीं बेच सकेगा। खुले बाजार में समर्थन मूल्य से करीब 2 हजार रुपये प्रति क्विंटल कम कीमत मिलने के कारण उसे एक लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में किसान ने कलेक्टर को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारी पर कार्रवाई करने तथा हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।

यह मामला अब ग्रामीण क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। किसानों का कहना है कि फसल पंजीयन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में लापरवाही सीधे किसानों की आय और आजीविका पर असर डालती है। यदि शिकायत सही पाई जाती है तो यह प्रशासनिक जवाबदेही का बड़ा मामला बन सकता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसान को न्याय दिलाएगा और लापरवाही के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करेगा, या फिर किसान को अपने नुकसान का बोझ अकेले ही उठाना पड़ेगा?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811