Let’s travel together.

कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक

0 65

8 चालान काटकर वसूले 4 हजार रुपये

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा हाईवे-18 स्थित कर्क रेखा क्षेत्र में मंगलवार को यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फोर व्हीलर वाहनों की जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 वाहन चालकों के चालान बनाए और 4 हजार रुपये का समन शुल्क वसूल किया।

चेकिंग के दौरान कई दिलचस्प दृश्य भी देखने को मिले। पुलिस टीम को दूर से देखते ही कई चालक जल्दबाजी में सीट बेल्ट लगाते नजर आए, जबकि कुछ वाहन चालक सड़क किनारे वाहन रोककर कार्रवाई का नजारा देखते रहे। इससे स्पष्ट हुआ कि अभी भी कई लोग सुरक्षा नियमों का पालन स्वेच्छा से नहीं बल्कि कार्रवाई के डर से कर रहे हैं।

यातायात पुलिस द्वारा कर्क रेखा क्षेत्र में सप्ताह में तीन से चार दिन नियमित रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन प्रमाणपत्र, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाना है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए इस तरह की कार्रवाई आवश्यक है। नियमित जांच से वाहन चालकों में नियमों के पालन की प्रवृत्ति बढ़ रही है और यातायात व्यवस्था में भी सुधार देखने को मिल रहा है।

एएसआई रमेश शाक्या ने बताया कि हाईवे-18 पर फोर व्हीलर वाहनों की विशेष जांच जारी है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज रखें, बस चालक निर्धारित वर्दी में रहें तथा चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

चेकिंग अभियान में एएसआई रमेश शाक्या, प्रधान आरक्षक भीम सिंह रघुवंशी, सुरेंद्र सिंह तथा आरक्षक धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811