Let’s travel together.

शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत  

0 50

– रायचंद खेडी के राकेश यादव पर दो जगह आवास लेने का आरोप, गरीब कच्ची टपरिया में रहने को मजबूर  

– शासकीय योजनाओं में फर्जीवाड़ा: 15 साल में दो आवास, BPL कार्ड भी फर्जी, जांच की मांग  

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना अंतर्गत ग्राम रायचंद खेडी में शासकीय योजनाओं का लाभ फर्जी तरीके से लेने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत ईटमा निवासी जमादार यादव ने कलेक्टर को आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आवेदक जमादार यादव पुत्र गजराज सिंह यादव का आरोप है कि शिवपुरी जनपद के रायचंद खेडी निवासी राकेश यादव पुत्र मानसिंह यादव ने फर्जी रूप से ग्राम छिरेंटा के नाम से BPL राशन कार्ड बनवाया और डबल आईडी तैयार कर ली। शिकायत के अनुसार राकेश यादव ने आज से 15 वर्ष पूर्व छिरेंटा गांव में आवास योजना के तहत मकान मंजूर कराकर निर्माण कर लिया। इसके बावजूद वर्ष 2024-25 में उसने पुनः रायचंद खेडी में दूसरा आवास मंजूर करा लिया और मकान बनवाकर तैयार कर लिया, जो नियमों के पूर्णतः विपरीत है।

आवेदन में यह भी आरोप है कि राकेश यादव फर्जी रूप से ‘जय भैरो बाबा’ के नाम से स्व-सहायता समूह संचालित कर रहा है, जबकि उसकी माँ विद्याबाई, उम्र 65 वर्ष, आज भी रसोईया के पद पर कार्यरत हैं। जमादार यादव ने बताया कि वह स्वयं गरीब है और आज भी कच्ची टपरिया में निवास कर रहा है, लेकिन उसे आज दिनांक तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला।

प्रार्थी ने कलेक्टर से मांग की है कि राकेश यादव द्वारा फर्जी रूप से स्वीकृत कराए गए दोनों आवासों की मौके पर जांच कराकर कड़ी कार्यवाही की जाए तथा फर्जी समूह को तत्काल हटाया जाए। आवेदन के साथ BPL सूची संलग्न की गई है। मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811