– शिवपुरी के जक्ष चौकसे का कमाल, राज्य स्तरीय बैडमिंटन में टॉप-16 में जगह
– इंदौर में चमका शिवपुरी का सितारा
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
इंदौर के गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल में 21 जून से आयोजित सात दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिवपुरी के जक्ष चौकसे ने इतिहास रच दिया। मात्र 7 साल 8 माह की उम्र में राज्य स्तर पर खेलने वाले शिवपुरी के पहले और सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने जक्ष ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से आए 500 खिलाड़ियों के बीच जक्ष ने मध्यप्रदेश के मुख्य 16 खिलाड़ियों में जगह बनाकर जिले का गौरव बढ़ाया। उनके प्रदर्शन से शिवपुरी में खुशी की लहर है।