Let’s travel together.

मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में

0 7

सुरेन्द्र जैन रायपुर

छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास एवं मिनीगोल्फ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11वीं सीनियर मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 जून से 30 जून 2026 तक दावरा यूनिवर्सिटी, नवा रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन मिनीगोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं मिनीगोल्फ एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।

चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ी, कोच एवं खेल अधिकारी भाग लेंगे। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ मिनीगोल्फ खेल के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु विभिन्न तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के आवास, भोजन, परिवहन एवं खेल सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन के दौरान कई गणमान्य अतिथि एवं खेल जगत से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

मिनीगोल्फ एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय खेल आयोजन में सहभागी बनकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें तथा छत्तीसगढ़ को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में सहयोग दें।

सीमा यादव, महासचिव, मिनीगोल्फ एसोसिएशन बस्तर डिवीजन ने बताया कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811