– मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत हुई
– पंचप्राण की शपथ दिलाई गई
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले में मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत हो गई है। नेहरू युवा केंद्र के द्वारा इस अभियान के अंतर्गत वीरों का वंदन और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिवपुरी के सेवा भारती आदिवासी छात्रावास में इस कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ के अधिकारीगण और सेवानिवृत्त सैनिक मौजूद रहे जिनका यहां सम्मान किया गया। इस मौके पर पंचप्राण की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान हुआ। इस मौके पर सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट पवन कुमार सिंह सहित सेवानिवृत्त सैकिनगण मौजूद रहे।
इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक एसएन जयंत ने बताया कि शिवपुरी में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत 9 से 15 अगस्त विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है जिसमें हर पंचायत स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें वीरों का वंदन होगा और पंचप्राण की शपथ के अलावा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिवपुरी में मेरा माटी मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहे सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट पवन कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में देशभक्ति की भावना होती है। इस कार्यक्रम में आए सेवानिवृत्ति सैनिक प्रमोद शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को को मार्गदर्शन मिलता है उन्होंने देशभक्ति के इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक संख्या में लोगों से जुड़ने की अपील की।