Let’s travel together.

चेतना चाइल्ड ने किया महिलाओं का सम्मान

0 523

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

चेतना चाइल्ड एंड वूमेन वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सामुदायिक समारोह का आयोजन कुर्ला राजेंद्र नगर बंजारी बस्ती स्कूल चौक में किया गया
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास लाना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और मुश्किल वक्त में बिना घबराए उसका डटकर सामना करने के लिए प्रेरित करना एवं बेटी बेटा में कोई भेदभाव ना करने तथा समाज के विशेष स्थान दिलाने का संदेश दिया तथा महिलाओं को समाज में बराबरी का हक दिलाने के लिए संस्था द्वारा प्रयास कार्य किए जाते हैं
चेतना चाइल्ड एंड वूमेन वेलफेयर सोसाइटी ने यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभ अवसर पर सम्मान पूर्वक संपन्न किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में वार्ड पार्षद शकुंतला धनु राजेंद्रनगर कविता सीलन बंजारी बस्ती एवं इंदु साहू संस्था प्रमुख उपस्थित थे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कविता सोलंकी ने महिलाओं को अपने अधिकारों एवं उनकी काबिलियत उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का सराहना किया गया महिला इतनी सशक्त है कि वह अनुरिमा सी जी का उदाहरण देते हुए एक महिला की शक्ति एवं उनके आत्मविश्वास की बारे में जानकारी दें जिस प्रकार से अनुरिमा ने उनके पैर कट जाने के बाद भी वह माउंट एवरेस्ट में चढ़ी है उसी प्रकार हर एक महिलाओं में इतनी शक्ति होती है कि वह दुनिया का हर एक काम अपनी काबिलियत के बल पर कर सकती हैं हमारी संस्था विभिन्न प्रकार की योजनाओं पर कार्य कर रही है तत्पश्चात पश्चात पार्षद कविता सोलंकी द्वारा महिलाओं के कार्य एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी संस्था प्रमुख श्रीमती इंदु साहू द्वारा नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की बात कही गई एवं महिलाओं को आत्म स्वावलंबी बनाने के लिए एवं उनके एक अच्छे जीविकोपार्जन करने के लिए समय समय पर कार्य किए जाते हैं एवं उनकी सुरक्षा महिला की आर्थिक एवं मानसिक रूप से मजबूत हो सके


आयोजन में बिरगांव रावभाटा बंजारी उरला बंजारी आदि स्थानों से के महिलाएं ने पूरे उत्साह से भागीदारी दी कार्यक्रम में महिलाओं ने मेहंदी खुर्शी बाढ़ तथा गाना डांस एकल नृत्य आदि कार्यक्रम किए गए और खेल-खेल में उनके अधिकारों को जाना और विभिन्न महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया विजेता महिलाओं प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने के हेमलता खोबरागड़े प्रोग्राम मैनेजर कुंती कौशल भूमिका वरुसुशीला मानिकपुरी चंद्रिका देवांगन शशि प्रभा साहू संतोषी वर्मा एवं पियर एजुकेटर द्वारा कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811