Let’s travel together.

बक्सवाहा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाकाल लोक के जलाये दीपक

0 138

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

बारह ज्योतिर्लिंग में पूजे जाने वाले बाबा महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा श्री महाकाल लोक के शुभारंभ अवसर पर बकस्वाहा भाजपा मंडल के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने नगर के सभी मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर पूजन वंदन किया तथा नगर एवं क्षेत्र के लोगों को अपने-अपने मंदिरों में दीप प्रज्वलित करने के लिए प्रोत्साहित किया तत्पश्चात हनुमान मंदिर हरशंकरी पर शाम पांच बजे भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम के साथ उज्जैन में श्री मोदी का लाइव प्रसारण देखा । सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने भगवान शंकर का जय घोष किया।
कार्यक्रम में टोलियों के माध्यम से विभिन्न मंदिरों में दीप प्रज्वलित कराते भाजपा वरिष्ठ नेता मदन लाल असाटी, मुलायम चंद फट्टा, ब्रिज गोपाल सोनी, मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपेंद्र राजा, बलभद्र राय, संदीप खरे, परसूसाहू, मदन नामदेव के साथ सभी वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811