सुरेंद्र जैन धरसीवा
धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम पंचायत सेरीखेड़ी में विकास की गति को विस्तार देते हुए 34.44 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया।
क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कुल 34.44 लाख रुपये की राशि से कराए जाने वाले कार्य जिसमें (स्कूल में शेड निर्माण लागत राशि 10 लाख रुपए ,सी.सी. रोड निर्माण लागत राशि 17.00 लाख रुपए,उचित मुल्य दुकान शेड निर्माण लागत राशि 2 लाख रुपए, नाली निर्माण लागत राशि 1.80 लाख ,पानी टेंकर खरीदी लागत राशि 1.80 लाख ,सीसी रोड निर्माण लागत राशि 1.84 लाख ) कार्य शामिल रहें।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन हमारे लिए केवल एक ‘भूमिपूजन’ का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह सेरीखेड़ी की प्रगति की दिशा में एक और मज़बूत कदम है। सेरीखेड़ी की जनता की लंबे समय से मांग थी कि स्कूल में बच्चों के लिए शेड और गांव में सड़कों का जाल बिछाया जाए। विकास की इस यात्रा में कोई भी पीछे नहीं छूटेगा। सेरीखेड़ी की हर समस्या का समाधान करना और यहाँ की जरूरतों को पूरा करना मेरी प्राथमिकता है। आज इन कार्यों के शुरू होने से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे। यह तो अभी शुरुआत है। आने वाले समय में हम शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर और भी बड़े निवेश करने जा रहे हैं। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि इन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर आप स्वयं भी नज़र रखें, क्योंकि यह पैसा आपका है और यह विकास आपके लिए है। मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूँ कि विकास का यह पहिया थमेगा नहीं। गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा और ये सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे। आप सभी का प्रेम और आशीर्वाद ही मेरी असली ताकत है।
कार्यक्रम में नवीन कुमार अग्रवाल ,अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर,संदीप यदु उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर,शकुंतला दिलेन्द्र सेन अध्यक्ष जनपद पंचायत धरसींवा,दिनेश खुटे उपाध्यक्ष जनपद पंचायत धरसींवा, हीरा लहरे पूर्व जनपद सदस्य, सेरीखेड़ी, पिरदा मान. श्री लोकनाथ साहू जी अध्यक्ष सह. समिति एवं पूर्व सरपंच, कल्याणी लक्ष्मीनारायण बघेल जनपद सदस्य सेरीखेड़ी, सुनील कुमार शर्मा विधान मण्डल अध्यक्ष, रामरतन ढीढी सरपंच प्रतिनिधि एवं पूर्व उपसरपंच सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।