Let’s travel together.

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस पर कार्यशाला : शिक्षकों से कहा- विद्यार्थियों में विकसित करें वैज्ञानिक सोच

0 29

भोपाल। प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान (आईएएसई) भोपाल में शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026-27 के अंतर्गत “सततता के लिए विज्ञान एवं नवाचार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में एमएड व बीएड प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों को विद्यालय स्तर पर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस से जोड़ने और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं अनुसंधान की संस्कृति विकसित करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त मृदा वैज्ञानिक डॉ. शेखर साराभाई, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की राज्य समन्वयक एवं साइंस सेंटर ग्वालियर की सचिव श्रीमती संध्या वर्मा तथा संस्थान की प्राचार्य डॉ. भारती श्रीवास्तव ने किया। डॉ. शेखर साराभाई एवं संध्या वर्मा ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के उद्देश्य, शोध परियोजना निर्माण की वैज्ञानिक प्रक्रिया, स्थानीय समस्याओं पर आधारित अनुसंधान तथा नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप परियोजना आधारित अधिगम की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों में जिज्ञासा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच विकसित कर उन्हें समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम डॉ. रश्मि जैन ने इस महत्वपूर्ण कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की। कार्यशाला में सहायक प्राध्यापक डॉ. अजरा आसिफ, डॉ. सपना जैन, माधवी खरे, रचना श्रीवास्तव, नीतू रत्नाकर, मयूर दुबे सहित संस्थान का स्टाफ उपस्थित रहा। बड़ी संख्या में एम.एड. एवं बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों ने प्रोजेक्ट आधारित गतिविधियों में सहभागिता करते हुए कार्यशाला को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811