Let’s travel together.

वैश्य महासम्मेलन मप्र की प्रदेश कोर ग्रुप बैठक जबलपुर के सेंचुरी रिसोर्ट में संपन्न

0 116

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक बेहद खूबसूरत सेंचुरी रिसाॅर्ट जबलपुर में प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री उमाशंकर गुप्ता जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
शिवपुरी संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा ने बताया कि प्रदेश कोर ग्रुप बैठक में संगठन से संबंधित गतिविधियों के बारे में चर्चा हुई एवं कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि भोपाल में प्रदेश स्तर का बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वैश्य समाज द्वारा प्रकाशित होने वाले वार्षिक कैलेंडर किस तरह से मध्य प्रदेश के सारे जिले एवं तहसीलों में एवं ग्राम पंचायत में पहुंचाया जाएं वैश्य महासम्मेलन के लगभग 70000 सदस्य पूरे मध्य प्रदेश में जिलों तहसीलों ग्राम पंचायतों में है। इसकेअलावा बैठक में वैश्य भवन जो की भोपाल में रायसेन रोड पर दस हजार वर्ग फुट में 17 करोड रुपए की लागत से बन रहा है जिसका 90% कार्य हो गया है उसकी प्रगति पर चर्चा हुई। साथ ही यह भी निश्चय हुआ है कि जिन जिला इकाइयों के गठन को तीन साल हो गए हैं , उनको 31 दिसंबर तक पुनर्गठित किया जाये। सभी संभागीय कोर कमेटी की बैठक 30 नवंबर तक सम्पन्न हो जाये।
साथ ही प्रत्येक जिले की प्रत्येक तहसील के तहसील सम्मेलन 31 दिसंबर तक आयोजित किये जाने है।
साथ यह निर्णय भी हुआ है कि 1 जनवरी 2025 से आजीवन सदस्यता शुल्क की राशि पुरुष की 2100/ रुपए एवं महिलाओं की 1100/ होगी एवं जो भी पुरुष एवं महिला एक साथ सदस्य बनते हैं उनकी सदस्यता राशि /2600/ होगी।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश के समस्त जिलों से प्रदेश महासचिव संभागीय अध्यक्ष बैठक में शामिल हुए। शानदार आतिथ्य के लिए प्रदेश महामंत्री संदेश जी जैन जबलपुर एवं पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |     शिवपुरी में सड़क निर्माण में लापरवाही पर फर्म ब्लैकलिस्ट होगी , 28.46 लाख की बैंक गारंटी राजसात करने के आदेश     |     कोलारस में प्रस्फुटन समितियों की विकासखंड स्तरीय बैठक और प्रशिक्षण सम्पन्न       |     मध्यप्रदेश की पर्यटन क्षमता को मिलेगा वैश्विक विस्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, हिंदू समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811