Let’s travel together.

डन्डे से मारपीट करने वाले आरोपीगण को 06-06 माह का सश्रम कारावास की सजा 

0 36

रायसेन। न्यायालय-  अजय कुमार यदु, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रायसेन जिला रायसेन  द्वारा आरोपीगण – 1. सरदार सिंह पुत्र  नारायण सिंह बैरागी, आयु 55 वर्ष, 2. रामबाबू पुत्र  सरदार सिंह बैरागी, आयु 18 वर्ष, 3. लालमन बैरागी पुत्र  राजाराम बैरागी, आयु 40 वर्ष, 4. नारायण सिंह उर्फ दानू पुत्र  राजाराम बैरागी, आयु 34 वर्ष, 5. नंद किशोर बैरागी पुत्र श्री रामप्रसाद बैरागी, आयु 25 वर्ष समस्त निवासीगण – वार्ड नं. 13 ताजपुर महल रायसेन, थाना रायसेन, जिला रायसेन म.प्र. को भादसं. की धारा 323 में 06-06 माह के सश्रम कारावास व 1000-1000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। 

इस मामले में शासन की ओर से श्रीमती अखलेश देवलिया शर्मा, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, रायसेन ने पैरवी की। 

 घटना का संक्षिप्त विवरण

आहत विवेक बैरागी दिनांक 18.02.2021 को सायं लगभग 06:00 बजे आरक्षी केन्द्र रायसेन, जिला रायसेन म.प्र. अंतर्गत ताजपुरा स्थित नैनीबाई की किराना दुकान में राजश्री गुटखा खरीदने के लिये गया था, जहां गुटके के पैसों को लेकर उसकी नैनी बाई से बहस हो गई। उसी समय नैनीबाई का पति सरदार सिंह बैरागी और पुत्र रामबाबू आ गये और उसे मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगे जो सुनने में बुरी लग रही थी। उसने गाली देने से मना किया तो सरदार सिंह ने उसे डण्डे से मारा, जिससे उसके सिर में चोट आई थी। उसी समय सरदार सिंह के रिश्तेदार लालमन बैरागी, दानु बैरागी एवं नदंकिशोर आ गये और उसे डण्डे से मारा जिससे उसके हाथ-पैर में चोट आई थी। उसकी भाभी शारदा, वहां उपस्थित सुनीता बाई व अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया।

उसके द्वारा घटना की रिपोर्ट किए जाने पर अभियुक्तगण के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण की संपूर्ण विवेचना एवं आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोगपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण उपरांत माननीय न्यायालय द्वारा अभियोजन की समस्त दलीलों एवं साक्ष्यों को सुनते हुए आरोपीगण को भादसं. की धारा 323 में दोषी पाते हुए 06-06 माह के सश्रम कारावास व 1000-1000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फर्जी तरीके से एक करोड़ का लोन कराने का आरोप, किसान ने बैंक प्रबंधक को दिया आवेदन     |     कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च मृतक छात्रों को दी श्रद्धांजलि      |     जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश  होगा     |     धरसीवा ओर सिलतरा थाना में कोटवारों की हुई बैठक,प्रवासी भारतीयों ओर किरायेदारी को लेकर अहम निर्देश     |     स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, नीट पेपर लीक के विरोध में निकला कैंडल मार्च     |     तीन दिन बाद मिला उफनती नदी में बहे युवक का शव     |     देव शयनी ग्यारस का अद्भुत महत्व, भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में हुए विराजमान     |      हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में 100 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे,रोज 2-3 हादसे     |     यातायात पुलिस एवं नगर निगम का संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान     |     बस्तर में भी धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने 600 वर्ष पुराने ऐतिहासिक गोंचा महापर्व में बिखेरा भक्ति का रंग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811