Let’s travel together.

सिल्वर स्प्रिंग सोसायटी में हरियाली तीज पर ‘लहरियां’ की छटा

0 348

सिल्वर संस्कृति समिति द्वारा पारंपरिक उल्लास के साथ हुआ आयोजन

रजनी खेतान इंदौर

सिल्वर स्प्रिंग सोसायटी की सिल्वर संस्कृति समिति द्वारा रविवार को हरियाली तीज का पारंपरिक और भव्य आयोजन किया गया। आयोजन की थीम “लहरियां” रखी गई, जिसमें महिलाओं ने बंधेज परिधान और हरे रंग की विविध छटाओं के माध्यम से पारंपरिक सौंदर्य को आधुनिक प्रस्तुति के साथ अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम का संयोजन समिति की डायरेक्टर शारदा उपाध्याय, संध्या सक्सेना और पुष्पा तिवारी ने किया। सोसायटी की सक्रिय सदस्यों अर्चना गोयल और श्वेता श्रीवास्तव ने आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम की प्रभावशाली सूत्रधार और मंच संचालन की भूमिका रजनी खेतान ने निभाई।

हरियाली तीज के इस आयोजन में लोकगीतों पर नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। “बेस्ट थीम ड्रेस”, “पारंपरिक साज-सज्जा”, और “लोकनृत्य प्रतिभा” जैसी श्रेणियों में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

संपूर्ण कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण, संस्कृति के प्रति सम्मान और सामुदायिक सौहार्द की भावना मुखर होकर सामने आई। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागी और आयोजन समिति को सोसायटी निवासियों ने साधुवाद दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811