सी एल गौर रायसेन
भाजपा जिला कार्यालय में साहू महासभा के पदाधिकारियों ने समाज के समाजसेवी सुरेश साहू को नगर पालिका परिषद में एल्डरमैन बनाए जाने पर समाज ने हर्ष व्याप्त है इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं नगर भाजपा अध्यक्ष आदित्य शर्मा का साल एवं श्रीफल के साथ हार फूलों से जोरदार स्वागत करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर साहू समाज के जिला अध्यक्ष केशराम साहू, नगर अध्यक्ष सुरेश साहू, सुनील साहू, किशोरी लाल साहू, राजेश साहू, दिनेश साहू, वंशी लाल साहू,योगेश साहू, अमित साहू, कैलाश साहू, सौरभ साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी समाज बंधु मौजूद रहे।