Let’s travel together.

पुरानी परिपाटी पर लौटी सीहोर भाजपा!

0 449

अनुराग शर्मा  सीहोर

पुरानी भाजपा जब विपक्ष में होती थी तो बैठकें और सुखदुख की बातें सार्वजनिक रूप से धर्मशालाओं में होती थी। हालांकि यह परम्परा सत्ता आने के बाद लगभग टूट गई थी, लेकिन अब सीहोर में भाजपा की पुरानी परिपाटी फिर देखने में तब आई, जब भाजपा के ‘नरेश’ नरेश मेवाड़ा बने। लंबे समय तक विपक्ष में रहने वाली भाजपा के सीहोर से जुड़े राजनीतिक इतिहास पर यदि नजर दौड़ाई जाए तो सेव-परमल, चना खाकर चलने वाली भाजपा की बैठकें बीते कुछ सालों में शानदार परिसरों में होने लगी, लेकिन अब जिला भाजपा संगठन में हुए बदलाव व श्री मेवाड़ा के बीजेपी नरेश बनने के बाद भाजपा अपने पुराने स्वरूप और पारम्परिक परिपाटी में दिखने लगी। यदि हम बीते एक माह में हुए आयोजनों की बात करें तो यह आयोजन अब सार्वजनिक दिखते भी हैं और सुनाई भी देने लगे हैं। भाजपा में फिर लौटी यह परम्परा संघर्ष के दौर में भाजपा का झंडा थामने वाले बीजेपी नेताओं को पसंद आ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर का एमवाय अस्पताल बना मोटापा सर्जरी का राष्ट्रीय केंद्र, आयुष्मान योजना से मरीजों को नई उम्मीद     |     रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811