Let’s travel together.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 3 हज़ार 167 प्राथमिक शिक्षकों को क्रमोन्नति आदेश किए प्रदान

0 80

शिक्षकों की कठिनाइयों को दूर करने का कार्य सरकार कर रही है: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल/रीवा ।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक-एक रीवा में नवनिर्मित प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कार्यक्रम में 3 हज़ार 167 प्राथमिक शिक्षकों को प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति के आदेश प्रदान किए। उप मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समारोह में अध्यापक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा ने उप-मुख्यमंत्री को गजमाला, स्मृति चिन्ह तथा मानपत्र देकर सम्मानित किया।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा हमेशा से शिक्षा का बहुत बड़ा केन्द्र रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करके रीवा को पुन: शिक्षा का हब बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आज शिक्षकों की लंबित माँग पूरी हुई है। शीघ्र ही माध्यमिक शिक्षकों की भी क्रमोन्नति के आदेश शासन द्वारा जारी किए जाएंगे। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शिक्षकों से आह्वान किया कि बच्चों को उचित शिक्षा, संस्कार और मार्गदर्शन देकर उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बनायें। शिक्षक और गुरू सदैव से समाज और देश को दिशा देते रहे हैं। उनकी कठिनाईयों को दूर करने का कार्य सरकार कर रही है। हमारी सरकार ने गुरूजी, शिक्षाकर्मी जैसी प्रथा को समाप्त कर दिया है। विभिन्न निकायों में पदस्थ शिक्षकों का लगातार प्रयास करने के बाद शिक्षा विभाग में संविलियन हुआ है।

सैनिक स्कूल के प्रवेश द्वार में किया पौधारोपण

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सैनिक स्कूल के प्रवेश द्वार के समीप “एक पेड़ माँ के नाम अभियान” के तहत जामुन का पौधा रोपित किया।

विभिन्न निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, समय सीमा में पूर्ण करने के दिये निर्देश

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल रीवा के नए विंग के निर्माण स्थल, निर्माणाधीन कैंसर यूनिट तथा डॉक्टरों के निर्माणाधीन आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिये कि नए भवन के निर्माण में रोगियों की सुगमता का ध्यान रखा जाये। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि उपचार के लिए नवीनतम मशीन की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। भवन का निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा कराएं जिससे रोगियों को उपचार सुविधा दी जा सके। उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालोनी परिसर में बनाए जा रहे डॉक्टरों के आवासीय भवन परिसर की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में देरी सहन नहीं की जाएगी।

नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, श्री राजेश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, मेडिकल कालेज के डीन डॉ सुनील अग्रवाल, अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा, सुपर स्पेशलिटी के अधीक्षक डॉ अक्षय श्रीवास्तव, लोक निर्माण विभाग पीआईयू के अधिकारी तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर का एमवाय अस्पताल बना मोटापा सर्जरी का राष्ट्रीय केंद्र, आयुष्मान योजना से मरीजों को नई उम्मीद     |     रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811