Let’s travel together.

वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाना होगा: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 86

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मैहर और रीवा प्रवास के दौरान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विभिन्न वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए और पौधारोपण किया। उन्होंने आम नागरिकों से पौधारोपण अभियान में सहभागी बनने और पेड़ पौधों का संरक्षण करने की अपील की है। उप-मुख्यमंत्री ने मैहर और रीवा की पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट परिसर रीवा में पौधारोपण किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और आमजन ने भी पौधारोपण किया।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि पेड़ बैठे हुए संत के समान हैं तथा संत चलते-फिरते पेड़ हैं। जिस प्रकार पेड़ हमें छाया, फल तथा ऑक्सीजन आदि देते हैं उसी प्रकार संत से भी हमें अपनी वांछित मनोकामना प्राप्त होती है। श्री शुक्ल ने कहा कि पेड़ कुछ माँगता नहीं है वह चाहता है कि शोषण नहीं वरन उसका दोहन हो। एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है। ग्लोबल वार्मिंग व क्लाइमेट चेंज जैसी समस्या से निदान का एक मात्र उपाय ही वृक्षारोपण है। वृक्ष धरती का श्रृंगार है। जहाँ घने पेड़ होते हैं वहाँ की सुंदरता भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाना होगा।

माँ शारदा से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

उप-मुख्यमन्त्री ने कहा कि रीवा में ढाई लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। साथ ही रीवा शहर में 25 हजार पौधे लगाकर इसे हरा-भरा बनाया जा रहा है। रीवा में अधोसंरचना विकास के साथ पर्यावरण से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं जो भावी पीढ़ी के लिए सौगात है। उन्होंने आमजनों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की। मैहर प्रवास के दौरान उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने माँ शारदा का पूजन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

जनसंख्या स्थिरता जागरूकता रथ को दिखाई हरी झण्डी

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कलेक्ट्रेट परिसर रीवा में जनसंख्या स्थिरता जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। श्री शुक्ल ने रथ के साथ चलकर जनसंख्या स्थिरीकरण का भी संदेश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811