Let’s travel together.

जनहित में सहभागिता के चलते महेंद्रा स्पंज के विस्तार का ग्रामीणों ने किया समर्थन

0 171

सुरेंद्र जैन धरसींवा
महेन्द्रा स्पंज एन्ड पावर लिमिटेड के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ग्राम सोंडरा में आयोजित हुई गांव के विकास में सहभागिता के चलते ग्रामीणों ने कुछ और मांगे जरूर रखी लेकिन विस्तारीकरण का विरोध न करते हुए समर्थन किया।
महेन्द्रा स्पंज एन्ड पावर लिमिटेड के विस्तारीकरण की पर्यावरणीय जनसुनवाई सोंडरा गांव में आयोजित हुई क्योकि उक्त फेक्टरी भी उसी पंचायत क्षेत्र में आती है आसपास के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ही ग्रामीण भी जनसुनवाई में शामिल हुए इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में कुछ और काम कराने की मांग रखते हुए विस्तारीकरण का समर्थन किया
महेन्द्रा स्पंज एन्ड पावर लिमिटेड प्रबन्धन ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि अब तक जिस तरह उन्होंने ग्राम विकास में सहभागिता निभाई है वह आगे भी जारी रहेगी और विस्तारीकरण के बाद जो रोजगार बढ़ेंगे उनमे पहली प्राथमिकता स्थानियो को ही दी जाएगी


महेंद्र स्पंज द्वारा बीते कुछ समय मे किये गए कार्य
महेंद्रा इस्पांज एंड पावर लिमिटेड सोंडरा फेस 2 सिलतरा द्वारा गांव के विकास में बीते कुछ समय मे जो कार्य किये गए उनमे सबसे बड़ी उपलब्धि है दो करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाला दो मंजिला सामुदायिक भवन जिसके लिए जमीन भी फेक्टरी प्रबन्धन ने ही क्रय की ओर ग्रामीणों को सांस्कृतिक आयोजन वैवाहिक कार्यक्रमो के लिए सुविधाजनक भवन ओर उसमे ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने प्रशिक्षण देना समय समय पर स्वस्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सामिल है उक्त भवन का निर्माण काफी तेजी से हो रहा है इसके अलावा कुरा के स्वामी आत्मानंद विद्यालय मे वाटर कूलर एवं शाला परिसर में वृछा रोपण प्राथमिक शाला सोंडरा में बालिका शौचालय निर्माण ग्राम सोंडरा में ज्योति क्लस भवन का निर्माण चंडी मंदिर में ग्रिल एवं ग्लास (कांच) निर्माण दुर्गा मंदिर भाटापारा के निर्माण में सीमेंट का सहयोग दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भंडारा का सहयोग दुर्गा मन्दिर में श्रद्धालू के बैठने हेतु सेड निर्माण दर्री तलाब में शिव मंदिर निर्माण हेतु सीमेंट एवं नगदी आर्थिक सहयोग सहयोग ग्राम सोंडरा में कन्या विवाह में कन्या दान के स्वरूप प्रत्येक बेटी को एक एक एलईडी टीवी 10. 67 डेसिमिल जमीन खुद खरीद कर दो मंजिला भवन निर्माण हो रहा है नीचे हॉल में सादी एवं अन्य समारोह के लिए एवं ऊपर तल में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र एवं आम जन के लिए स्वस्थ संबंधित जांच हेतु सप्ताह में निशुल्क 4 दिन दो डॉक्टरों की सेवा ग्राम सोंडरा के सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजन में सहयोग आदि कार्य प्रमुख हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शादी की खुशियों पर आग का कहर,अंजनी धाम में घर जला, 12 लाख का नुकसान; सब कुछ राख में तब्दील     |     महर्षि वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा निकली     |     मंत्री मुख्यमंत्री के घोषणा पर टिकी महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों की उम्मीदें     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज और आचार्य श्री समय सागर महाराज के अवतरण दिवस पर खीर वितरण     |     क्रोध और द्वेष पर नियंत्रण ही कल्याण का मार्ग : मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     धरसीवां में BPCL के जिप लाइट गैस कनेक्शन की शुरुआत, CEO आशीष केशरवानी बने प्रथम हितग्राही     |     दिवाली पूर्व कैबिनेट से कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी उम्मीदें     |     शिवपुरी में जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, उपभोक्ताओं में नाराजगी     |     किसानों को तय शेड्यूल पर मिलेगी बिजली? कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने दिए सख्त निर्देश, एसडीएम रोज करेंगे निगरानी     |     राहुल गांधी को मानहानि केस में बड़ी राहत, सुल्तानपुर कोर्ट ने किया दोषमुक्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811